फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   BJP rules Hamirpur BDC; Vasudev becomes Chairperson, Rani becomes Vice-Chairperson.

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर बीडीसी पर भाजपा का राज, वासुदेव अध्यक्ष, रानी बनीं उपाध्यक्ष

Tue, 01 Sep 2026 11:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 01 Sep 2026 11:33 AM IST
विज्ञापन
BJP rules Hamirpur BDC; Vasudev becomes Chairperson, Rani becomes Vice-Chairperson.
पंचायत विकास समिति हमीरपुर में अध्यक्ष उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित सदस्य विधायक आशीष शर्मा व समर्
हमीरपुर। मुख्यमंत्री के गृह जिले में पंचायत समिति (बीडीसी) हमीरपुर के चुनाव में भाजपा समर्थित खेमे ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया। 17 सदस्यीय समिति में अध्यक्ष पद पर वासुदेव ने 10-7 से जीत दर्ज की, जबकि उपाध्यक्ष पद पर रानी निर्विरोध चुनी गईं।
विज्ञापन

इसके साथ ही समिति के दोनों प्रमुख पद भाजपा समर्थित सदस्यों के खाते में चले गए। सोमवार को पंचायत समिति हमीरपुर के कार्यालय में चुनाव हुआ। इसमें अग्घार वार्ड से भाजपा समर्थित बीडीसी वासुदेव ने अध्यक्ष और ताल वार्ड से भाजपा समर्थित रानी ने उपाध्यक्ष के लिए दावा किया।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी त्रिभुवन ने वासुदेव के सामने चुनौती पेश की। इसमें वासुदेव ने कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी त्रिभुवन को 10-7 से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए ताल वार्ड से रानी का इकलौता आवेदन आया, जबकि कांग्रेस इस पद के लिए दावेदार ही पेश नहीं कर पाई। इसके चलते रानी को निर्विरोध चुन लिया गया।

दोपहर एक बजे के करीब निर्वाचन अधिकारी एसडीएम संजीत सिंह ने 17 वार्ड वाली बीडीसी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का नतीजा घोषित किया।

कांग्रेस सरकार के प्रति लोगों में आक्रोश : आशीष
भाजपा विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिले में भाजपा को मिला यह जनादेश प्रदेश सरकार के प्रति जनता के आक्रोश को दर्शाता है। पंचायत चुनाव में मुख्यमंत्री के गृह जिले में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा और अब पंचायत समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में भी कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को सफलता नहीं मिली है।आशीष शर्मा ने आरोप लगाया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है और मुख्यमंत्री खुद भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता ने इससे पहले इतना झूठ बोलने वाला मुख्यमंत्री नहीं देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed