फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   BJP nominated Maya Sharma from Barsar

बड़सर से माया शर्मा को भाजपा ने बनाया प्रत्याशी

Thu, 20 Oct 2022 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
BJP nominated Maya Sharma from Barsar
माया शर्मा, भाजपा प्रत्याशी बड़सर - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। भाजपा हाईकमान ने बड़सर से लगातार तीन बार विधायक रहे बलदेव शर्मा की जगह उनकी पत्नी माया शर्मा को टिकट देकर विस चुनाव में बतौर प्रत्याशी उतारा है। पार्टी हाईकमान ने भोरंज से विधायक कमलेश कुमारी का टिकट काट कर अब माया शर्मा के रूप में जिले से महिला प्रत्याशी का कोटा पूरा किया है। भाजपा ने पहली मर्तबा बड़सर से कोई महिला प्रत्याशी उतारी हैं। माया शर्मा के पति बलदेव शर्मा वर्तमान में भाजपा के जिला अध्यक्ष हैं। पूर्व में बलदेव ने लगातार तीन बार चुनाव जीत कर हैट्रिक लगाई थी, लेकिन उसके बाद लगातार दो चुनाव हारे भी हैं।
विज्ञापन

जिले की पांच सीटों में से तीन पर भाजपा महिला उम्मीदवार उतार चुकी है। उर्मिल ठाकुर ने हमीरपुर सीट से दो बार चुनाव जीता था। जबकि, सुजानपुर सीट से वह वर्ष 2012 का चुनाव राजेंद्र राणा से हारी थीं। अब भाजपा हाईकमान ने फिर से महिलाओं को प्रतिनिधित्व देते हुए बड़सर से माया शर्मा को टिकट दिया है। माया शर्मा पूर्व में भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रह चुकी हैं और वर्तमान में महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य हैं। इस बार माया शर्मा का मुकाबला बड़सर से कांग्रेस के दो बार के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल से होगा। माया शर्मा के साथ ही जिले के अब पांचों विस क्षेत्रों में भाजपा के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा पूरी हो गई है। नादौन से विजय अग्निहोत्री, सुजानपुर से कैप्टन रणजीत सिंह, भोरंज से डॉ. अनिल धीमान और हमीरपुर से नरेंद्र ठाकुर भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

बलदेव शर्मा ने लड़े पांच चुनाव, तीन जीते
बलदेव शर्मा ने बड़सर विधानसभा क्षेत्र से कुल पांच चुनाव लड़े हैं। इनमें से तीन बार जीते और दो बार हारे। बलदेव शर्मा ने पहली बार वर्ष 1998 में करीब 4,685 मतों के अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी मंजीत डोगरा को हराया था। उसके बाद 2003 में दूसरी बार 12,561 मतों से कांग्रेस प्रत्याशी विद्या जार, तीसरी बार वर्ष 2008 में 15,322 मतों से विद्या जार को पराजित किया था। इसके बाद वह वर्ष 2012 और 2017 में कांग्रेस प्रत्याशी इंद्रदत्त लखनपाल के हाथों हार गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed