{"_id":"666eebb70594b5a0b8084cf9","slug":"bjp-made-strategy-for-by-elections-with-mlas-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-129781-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: भाजपा ने विधायकों के साथ उपचुनाव को लेकर बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: भाजपा ने विधायकों के साथ उपचुनाव को लेकर बनाई रणनीति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। भाजपा मंडल हमीरपुर की बैठक रविवार को मंडल अध्यक्ष आदर्शकांत शर्मा की अध्यक्षता में हुई। आगामी उपचुनाव के मद्देनजर आयोजित इस बैठक में विधानसभा क्षेत्र के चुनाव प्रभारी नैना देवी से विधायक रणधीर शर्मा, सह प्रभारी बिलासपुर से विधायक त्रिलोक जंवाल, चुनाव संयोजक प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, सह संयोजक सरकाघाट से विधायक दलीप ठाकुर, संसदीय क्षेत्र विस्तारक अमित शर्मा, पूर्व विधायक उर्मिल ठाकुर और मंडल विस्तारक राजेश ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार एवं पूर्व विधायक आशीष शर्मा मुख्य तौर पर मौजूद रहे। इस दौरान आगामी उपचुनाव के लिए सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित त्रिदेवों ने रणनीति बनाई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 18 जून 2024 को नामांकन में पांच हजार से अधिक लोग भाग लेंगे। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से पांच बार के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल जनसभा को संबोधित करेंगे। सभी ने एक स्वर में चुनाव में पूरी लग्न से डट जाने का संकल्प लिया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष देश राज, मंडल अध्यक्ष आदर्श कांत, जिला महामंत्री राकेश ठाकुर, अजय शर्मा, नवीन शर्मा, उषा बिरला, हरीश शर्मा, शनि शुक्ला, राज कुमारी, वीना शर्मा सहित विभिन्न पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।