फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Big political ruckus in the smallest Zilla Parishad ward, chaos ensues

Hamirpur (Himachal) News: सबसे छोटे जिप वार्ड में बड़ा सियासी बखेड़ा, मचा घमासान

Sat, 09 May 2026 01:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 09 May 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Big political ruckus in the smallest Zilla Parishad ward, chaos ensues
जिप वार्ड ऊहल से नामांकन दाखिल करने के बाद भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुमन चौहान समर्थकों के साथ। संव
हमीरपुर। जिले के सबसे छोटे जिला परिषद वार्ड ऊहल में बड़ा सियासी बखेड़ा देखने को मिल रहा है। जिला परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर चार ऊहल की आबादी 13,152 है, जो कि 19 वार्डों में सबसे कम है।
विज्ञापन

जिला का सबसे बड़ा जिला परिषद वार्ड अमलैहड़ है, जिसकी आबादी 26,228 है। आबादी के लिहाज से सबसे छोटा वार्ड होने के साथ यह क्षेत्र जिला का सबसे दुर्गम क्षेत्र भी है।
विज्ञापन


भाजपा के लिए यह वार्ड सिरदर्द बन गया है। यहां भाजपा की विचारधारा से जुड़ी तीन महिला नेता चुनावी समर में उतर गई हैं। इस वार्ड से भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुमन चौहान और भाजपा महिला मोर्चा की जिला सचिव ज्योति ठाकुर ने शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय हमीरपुर नामांकन पत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वार्ड से भाजपा समर्थित प्रत्याशी मंगलेश ठाकुर हैं, जो बीते वीरवार को नामांकन दाखिल कर चुकी हैं। ऐसे में अब यहां भाजपा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भाजपा समर्थित जिला परिषद प्रत्याशियों की सूची में पहले ज्योति ठाकुर का नाम शामिल था, लेकिन पांच घंटे बाद जारी संशोधित सूची में उनका नाम काटकर मंगलेश ठाकुर को समर्थित प्रत्याशी घोषित कर दिया गया।
वहीं, जिला भाजपा उपाध्यक्ष सुमन चौहान का दावा है कि उनका नाम पैनल में शामिल था और भाजपा मंडल बमसन के पदाधिकारियों ने उनसे आवेदन और पार्टी के लिए दिए गए योगदान की पूरी लिखित जानकारी लेकर चुनाव लड़ने को लेकर संस्तुति ली थी, लेकिन बाद में किसी और को यहां से पार्टी का चेहरा घोषित कर दिया गया।
खास बात यह है कि भाजपा समर्थित प्रत्याशी के विरोध में नामांकन करने वाली इन नेत्रियों के साथ भाजपा के सुजानपुर मंडल के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व पदाधिकारी भी नजर आए। ये पूर्व पदाधिकारी नामांकन प्रक्रिया में शामिल हुए और सीधे तौर पर समर्थन भी जाहिर किया। ऐसे में यहां भाजपा समर्थित प्रत्याशी की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं।



अटल प्रेम संस्था भी सक्रिय

भाजपा नेता विजय बहल की अटल प्रेम संस्था की जिला परिषद चुनावों में भूमिका भी चर्चा में है। संस्था यहां अपने सदस्यों को समर्थन देने का कार्य कर रही है। ऊहल वार्ड से संस्था की ओर से ज्योति ठाकुर को परोक्ष रूप से समर्थन दिया गया है। हालांकि, संस्था के अध्यक्ष विजय बहल का कहना है कि वह इस पर कुछ स्पष्ट नहीं कह सकते। अगर किसी के साथ अन्याय हुआ है, तो चुनाव लड़ना उनका अधिकार है।


कांग्रेस की ज्वाला ठाकुर ने भरा नामांकन

ऊहल वार्ड से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी ज्वाला ठाकुर ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस सुजानपुर के अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा भी उनके साथ रहे। नामांकन दाखिल करने के बाद ज्वाला ठाकुर ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि विधायक कैप्टन रणजीत सिंह और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर वह पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगी। ब्लॉक कांग्रेस सुजानपुर अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा ने कहा कि ज्वाला ठाकुर एक मजबूत और जमीनी उम्मीदवार हैं, इसी वजह से पार्टी ने उन्हें समर्थन दिया है।






कोट्स



मुझे पार्टी हाईकमान ने समर्थित प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन किसके कहने पर मेरा नाम काटा गया, इस बारे में मैं नहीं जानती। सूची में मेरा नाम आया था, इसलिए अब यह क्षेत्र के लोगों और कार्यकर्ताओं के सम्मान का विषय है। हर हाल में चुनाव लड़ा जाएगा। -ज्योति ठाकुर




भाजपा कार्यकर्ताओं के सहयोग से ही मैं चुनाव में उतरी हूं। पार्टी पैनल में मुझे शामिल किया गया था। पार्टी के मंडल पदाधिकारियों ने आश्वासन भी दिया था और मुझसे भाजपा के लिए 35 वर्षों के योगदान की प्रोफाइल भी मांगी गई थी। हर हाल में चुनाव लड़ूंगी। -सुमन चौहान

जिप वार्ड ऊहल से नामांकन दाखिल करने के बाद भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुमन चौहान समर्थकों के साथ। संव

जिप वार्ड ऊहल से नामांकन दाखिल करने के बाद भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुमन चौहान समर्थकों के साथ। संव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article