{"_id":"66ffe19ea148206602093b60","slug":"bhoranj-hospital-will-have-ultrasound-three-days-a-week-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-137512-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: भोरंज अस्पताल में सप्ताह में तीन दिन होंगे अल्ट्रासाउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: भोरंज अस्पताल में सप्ताह में तीन दिन होंगे अल्ट्रासाउंड
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में सर्जन ने भी संभाला कार्यभार, लोगों को राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
भोरंज (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल भोरंज में अल्ट्रासाउंड की नियमित सुविधा मरीजों को मिलना आरंभ हो गई है। लोगों की ओर से लंबे समय से नियमित रूप से अल्ट्रासाउंड सुविधा देने की मांग की जा रही थी। अब सप्ताह में तीन दिन सोमवार, मंगलवार और वीरवार को नियमित अल्ट्रासाउंड होने शुरू हो गए हैं। स्थायी रूप से डॉ. पृथी अल्ट्रासाउंड करेंगे। इससे पहले भोरंज में कभी महीने में एक या दो बार अल्ट्रासाउंड होते थे। ऑन डेपुटेशन चिकित्सकों को बुलाना पड़ता था। चिकित्सक कभी आते थे तो कभी नहीं आते थे। इससे अल्ट्रासाउंड करवाने आने वाले मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। मरीजों को महंगे दामों पर अल्ट्रासाउंड करवाने पड़ते थे। चिकित्सक की सुविधा मिलने से लोगों ने भी राहत की सांस ली है। सिविल अस्पताल भोरंज में तैनात डॉ. पृथी को बाकायदा प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। इसके अलावा अस्पताल में सर्जरी के डॉक्टर की सेवाएं भी मिलेंगी। डॉॅ. आदित्य शर्मा यहां कार्यभार संभाल चुके हैं। वहीं, भोरंज विधानसभा के विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि भोरंज की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही हैं। भविष्य में कई अन्य सुविधाएं इस अस्पताल में मिलेंगी, इसके प्रयास किए जाएंगे। बीएमओ भोरंज डॉ. ललित कालिया ने कहा कि अब सप्ताह में तीन दिन भोरंज सिविल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड होंगे।