फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   bharat returns without bridegroom

लड़के ने वर पक्ष को किया गुमराह, बिना दुल्हन लिए लौटी बरात

Mon, 08 Nov 2021 11:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। उपमंडल नादौन के एक गांव में आई बारात गलतफहमी का शिकार होकर बिना दुल्हन लिए ही लौट गई। इसका कारण एकतरफा प्यार बताया जा रहा है। इस एकतरफा प्यार का खामियाजा लड़की को भुगतना पड़ा है। जिसके दरवाजे पर आई बारात लौट गई। जयमाला होने के कुछ समय बाद ही ऐसा कुछ हुआ कि दूल्हे ने विवाह करने से मना कर दिया और बारात वापस ले गया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि दुल्हन के एक सहपाठी ने पहले तो पुलिस थाना पहुंचकर झूठा आरोप लगाया कि दुल्हन का विवाह पहले ही उससे हो चुका है। जब वह कोई सबूत पुलिस को उपलब्ध नहीं करवा सका तो उसने वरपक्ष को ही गुमराह कर दिया। इसके बाद लाख समझाने के बावजूद भी दूल्हा व उसके परिजन नहीं माने। लड़की उस युवक के साथ किसी भी रिश्ते से मना करती रही। इतना ही नहीं जब कुछ लोगों ने लड़की को उसके सहपाठी से विवाह करने की बात कही तो भी लड़की ने उसके साथ विवाह करने से साफ इनकार कर दिया। थाना प्रभारी नीरज राणा ने कहा कि लड़के ने शिकायत की थी, मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed