फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Best volunteers honored on NSS Day

Hamirpur (Himachal) News: एनएसएस दिवस पर सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवियों को किया सम्मानित

Thu, 25 Sep 2025 04:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 25 Sep 2025 04:45 AM IST
विज्ञापन
Best volunteers honored on NSS Day
जौड़े अंब स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देती छात्राएं। स्रोत: संस्थान
सलौणी/धनेटा(हमीरपुर)। जिलेभर के स्कूलों में बुधवार को एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दाैरान सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवियों को किया सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जौड़े अंब में प्रधानाचार्य नरदेव सिंह की अध्यक्षता में एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) दिवस के उपलक्ष्य पर एक पेड़ मां के नाम देशव्यापी अभियान के तहत पौधरोपण के तीसरे चरण का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त सयुंक्त चिकित्सा निदेशक डॉ. कुलवीर ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने स्कूल के विकास कार्यों के लिए 30 हजार रुपये प्रदान किए। वहींए सत्र 2024-2025 के सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी सुजल कुमार को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाल नादौन में राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत एनएसएस गीत से हुई। स्कूल प्रधानाचार्य दिली मोहम्मद बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। उन्होंने स्वयंसेवियों को एनएसएस के इतिहास और उपलब्धियों के बारे में बताया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सेरा, बाल हमीरपुर, टौणी देवी, भोरंज, जाहू स्कूल में भी एनएसएस दिवस धूमधाम से मनाया गया।

इस दाैरान स्कूल स्तर पर स्वयंसेवियों के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गयाए जिसमें एनएसएस स्वयंसेवियों व अध्यापकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

जौड़े अंब स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देती छात्राएं। स्रोत: संस्थान

जौड़े अंब स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देती छात्राएं। स्रोत: संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed