{"_id":"641c918a578531968b0d5f0c","slug":"bassi-to-hamirpur-via-taal-link-road-has-become-dilapidated-hamirpur-hp-news-c-19-1-97750-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बस्सी से हमीरपुर वाया ताल संपर्क मार्ग हुआ खस्ताहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बस्सी से हमीरपुर वाया ताल संपर्क मार्ग हुआ खस्ताहाल
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत बस्सी से हमीरपुर वाया ताल संपर्क सड़क के खस्ताहाल होने से वाहन चालकों और राहगीरों को आवाजाही में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों रमेश कुमार, राकेश सिंह, वीर सिंह ठाकुर और सुरेंद्र शर्मा आदि ने कहा कि बस्सी से हमीरपुर वाया ताल संपर्क सड़क का मरम्मत कार्य दो वर्ष पूर्व हुआ था लेकिन दो वर्ष के बाद सड़क की हालत दयनीय हो चुकी है। उन्होंने कहा कि महल और भ्याड के समीप सड़क अधिक खस्ताहाल है।
सड़क किनारे विभाग की ओर से निकासी नालियां नहीं बनाई गई है। जिससे हल्की बारिश होने पर ही सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है। जिससे राहगीरों को काफी समस्या झेलनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि वह इससे पूर्व भी सड़क मरम्मत को लेकर विभाग को अवगत करवा चुके है लेकिन विभाग की ओर से सड़क मरम्मत को लेकर कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। जिसका खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
वहीं, इस बारे में लोक निर्माण विभाग भोरंज के एसडीओ अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि सड़क मरम्मत के दौरान लोग निकासी नालियां बनाने का विरोध करते हैं। इसके परिणाम स्वरूप बारिश के उपरांत सड़क पर पानी जमा रहता है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा।