फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Barsar Lift Drinking Water Scheme will be completed by June 2026

Hamirpur (Himachal) News: जून 2026 तक बनकर तैयार होगी बड़सर उठाऊ पेयजल योजना

Mon, 22 Dec 2025 01:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 22 Dec 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Barsar Lift Drinking Water Scheme will be completed by June 2026
बड़सर उठाऊ पेयजल परियोजना के तहत सिंघवी में बनाया गया  40 लाख लीटर क्षमता का पेयजल टैंक। संवाद
बड़सर (हमीरपुर)। उठाऊ पेयजल योजना बड़सर का निर्माण जून 2026 तक पूरा होगा। इसके बाद चरणबद्ध रूप से बड़सर उपमंडल की 52 पंचायतों को पानी की आपूर्ति होगी।
विज्ञापन

योजना के तहत सिंघवी में 40 लाख लीटर क्षमता के पेयजल टैंक का निर्माण पूरा कर लिया गया है, जिससे जल भंडारण और नियमित आपूर्ति सुनिश्चित होगी। योजना के पूरा होने के बाद बड़सर के प्रत्येक निवासी को 24 घंटे में लगभग 500 लीटर पानी उपलब्ध होगा। इससे लोगों को पानी के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा और टैंकरों पर निर्भरता भी समाप्त होगी। पेयजल योजना का निर्माण मानव निर्मित गोबिंद सागर झील पर किया जा रहा है।
विज्ञापन


उठाऊ पेयजल परियोजना का शिलान्यास मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पहली जून 2023 को किया था। योजना के पूर्ण होने पर बड़सर क्षेत्र की 52 पंचायतों के हजारों लोगों को शुद्ध और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। परियोजना के तहत गोबिंद सागर झील से पानी लिफ्ट कर बड़सर तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी बड़सर उपमंडल के लोगों को गर्मियों के दौरान गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ता है। ऐसे में समस्या का सामधान करते हुए परियोजना का कार्य युद्धस्तर पर चला हुआ है। परियोजना के तहत प्रतिदिन 10–10 लाख लीटर पानी की आपूर्ति की जाएगी।


कोट

गोविंद सागर झील से पानी लिफ्ट करने वाली परियोजना का निरीक्षण किया जा रहा है। परियोजना का निर्माण गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरा किया जा रहा है, ताकि लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके। -हरीश शर्मा, अधिशाषी अभियंता, जल शक्ति विभाग बड़सर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article