{"_id":"e2ead1c2de0e52f997d8884577d06586","slug":"baba-balak-nath-fair-starts-to-14-march-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा बालक नाथ चैत्र मेलों का आगाज 14 मार्च से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा बालक नाथ चैत्र मेलों का आगाज 14 मार्च से
ब्यूरो, अमर उजाला/ दियोटसिद्ध(हमीरपुर)।
Updated Thu, 28 Jan 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर भारत के प्रसिद्ध पीठ श्री बाबा बालक नाथ जी की पवित्र गुफा दियोटसिद्ध में 14 मार्च से 13 अप्रैल तक चैत्र मास वार्षिक मेले शुरू हो रहे हैं। इसके लिए सभी प्रकार के प्रबंधों की रूपरेखा तैयार करने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ दियोटसिद्ध मंदिर के सभागार में बैठक हुई।
विज्ञापन
बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त रोहन ठाकुर ने कहा कि मेलों के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा व जानकारी के लिए हिंदी व पंजाबी भाषा में साइन बोर्ड लगाए जाएंगे और मेलों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत 210 जवान तैनात किए जाएंगे। इसमें 60 पुलिस और 150 होमगार्ड कर्मचारी शामिल हैं। मेले के दौरान श्रद्धालुओं को ठहरने की बेहतर व्यवस्था उपलब्ध करवाने के लिए एसडीएम की अध्यक्षता में टीम गठित की जाएगी।
विज्ञापन
कमेटी निजी धर्मशालाओं/ सरायों तथा निजी होटलों के भवनों का निरीक्षण करेगी और रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी कि भवन श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए सुरक्षित है या नहीं तदोपरांत ही भवनों का सुरक्षा प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। मंदिर परिसर एवं बड़सर उपमंडल में हथियार लेकर चलने तथा सभी प्रकार के विस्फोटक पदार्थों पर भी प्रतिबंध रहेगा। पॉलिथीन लाने तथा कूड़ा-कर्कट फैलाने पर भी पूरी तरह प्रतिबंध होगा।
विज्ञापन
इस अवसर एसडीएम बड़सर अक्षय सूद, एसडीएम घुमारवीं अदित्य नेगी, डीएसपी बड़सर राजेंद्र कुमार, सहायक मंदिर अधिकारी के अलावा न्यासी प्रेम चंद सागर, कमल पठानिया, केशव दत्त, प्रेम सिंह, सुरेंद्र कुमार सोनी, पुरुषोत्तम दत्त, अमीं चंद और योग राज कालिया के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं को जागरूक करने के लिए सूचना पटल स्थापित किए जाएंगे। बड़े व छोटे वाहनों को मंदिर परिसर में आने पर पाबंदी रहेगी।