फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   BA 3rd year team first in quiz competition

Hamirpur (Himachal) News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की टीम प्रथम

Sat, 30 Aug 2025 11:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 30 Aug 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
BA 3rd year team first in quiz competition
खेल दिवस पर योग करते राजकीय महाविद्यालय धनेटा के प्राचार्य सहित अन्य। स्रोत : संस्थान
धनेटा (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय धनेटा में खेल दिवस पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान खेलों पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. ज्ञान चंद राणा ने किया। उन्होंने मेजर ध्यानचंद के जीवन और उनकी उपलब्धियों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। छात्रों से उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं, बल्कि जीवन में अनुशासन, साहस, टीमवर्क और आत्मविश्वास विकसित करने का भी माध्यम हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतिदिन कम से कम एक घंटा व्यायाम करने की प्रेरणा दी। प्रातःकालीन सत्र में योग, म्यूजिकल चेयर, मटकी फोड़ प्रतियोगिता आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

दूसरे सत्र में क्रिकेट, वॉलीबाल, बैडमिंटन आदि खेल गतिविधियों में विद्यार्थियों ने भाग लिया। खेलों पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की टीम (शिवांगी, पूनम, कल्पना) ने प्रथम स्थान हासिल किया। बीए द्वितीय वर्ष की टीम (कंचन, दिशा, कलश) ने दूसरा और बीकॉम तृतीय वर्ष की टीम (वरुण, अभिषेक, पायल) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed