{"_id":"5ffc8aee8ebc3e316538c28c","slug":"awareness-hamirpur-hp-news-sml3574641190","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर पर ही करें गीले और सूखे कचरे की छंटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर (हि. प्र.) फटाफट
नप हमीरपुर में स्वच्छता पखवाड़े के तहत जागरूक करते कर्मचारी।
- फोटो : Hamirpur-HP
Link Copied
हमीरपुर। शहरी विकास निदेशालय के निर्देशानुसार 10 से 25 जनवरी तक मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के तहत सोमवार को हमीरपुर शहर के विभिन्न वार्डों में सफाई अभियान चलाया गया। लोगों को कचरे के सही निष्पादन के प्रति जागरूक किया गया। ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन परियोजना के जिला समन्वयक अंकित शर्मा के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान लोगों को गीले और सूखे कचरे तथा अन्य हानिकारक कचरे को घरों में ही अलग-अलग कूड़ेदानों में रखने के लिए प्रेरित किया गया। अंकित शर्मा ने कहा कि अगर हम घरों में ही कचरे की सही छंटाई करने के बाद इसे सफाई कर्मचारियों को दें तो इस कचरे का सही निष्पादन सुनिश्चित होगा और इससे प्रदूषण कम होगा।
विज्ञापन
जिला समन्वयक ने कहा कि हमीरपुर शहर के हर वार्ड में यह जागरूकता एवं सफाई अभियान चलाया गया है। इसके अलावा शहरवासियों को स्वच्छता एप की जानकारी भी दी जा रही है। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के तहत बनाए गए स्वच्छता एप के माध्यम से आम नागरिक शहर में कहीं पर भी फैली गंदगी या सफाई व्यवस्था से संबंधित अन्य समस्या की सूचना तुरंत अपलोड कर सकते हैं। इस एप का प्रयोग बहुत ही आसान है। अपने मोबाइल पर यह एप डाउनलोड करने के बाद अगर किसी नागरिक को कहीं पर गंदगी दिखाई देती है तो वह तुरंत उस स्थान का फोटो खींचकर तथा आसपास की जगह का नाम भरकर एप के माध्यम से भेज सकता है। एप के माध्यम से सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की जाती है। जिला समन्वयक ने आम नागरिकों से इस एप का लाभ उठाने की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।