फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Awareness campaign will be run for safe building construction

Hamirpur (Himachal) News: सुरक्षित भवन निर्माण के लिए चलेगा जागरूकता अभियान

Tue, 30 Jul 2024 05:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 30 Jul 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
Awareness campaign will be run for safe building construction
एसडीएमए की वीडियो कांफ्रें सिंग में  जिला हमीरपुर के अधिकारी भाग लेते हुए। स्रोत : डीपीआरओ
हमीरपुर। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) आम लोगों को सुरक्षित भवन निर्माण के प्रति जागरूक करेगा। इसके लिए एसडीएमए एक अक्तूबर से विभिन्न जिलों की जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के माध्यम से जागरूकता अभियान शुरू करेगा। इस दौरान लोगों को सुरक्षित भवन निर्माण के विभिन्न पहलुओं से अवगत करवाया जाएगा।
विज्ञापन

अभियान को लेकर एसडीएमए ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों के अधिकारियों के साथ एक बैठक की। बैठक में एसडीएमए के निदेशक एवं विशेष सचिव डीसी राणा ने अभियान की रूपरेखा को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ भी चर्चा की और उनके सुझाव लिए।
विज्ञापन

इस दौरान डीडीएमए हमीरपुर की ओर से जिला राजस्व अधिकारी जसपाल सिंह ने कहा कि दो अक्तूबर को होने वाली ग्राम सभाओं में लोगों को सुरक्षित भवन निर्माण की जानकारी देने के लिए संबंधित अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके अलावा एसडीएमए की ओर से प्रकाशित किए जाने वाले पंफलेट्स और अन्य प्रचार सामग्री को जन-जन तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करने लिए कला जत्थों और स्थानीय पंचायत जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया जाएगा। भवन निर्माण से जुड़े ठेकेदारों, मिस्त्रियों और अन्य कामगारों को भी सुरक्षित भवन निर्माण के विभिन्न पहलुओं से अवगत करवाया जाएगा। बैठक में लोक निर्माण विभाग, नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, डीडीएमए और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों तथा स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed