{"_id":"574d77fb4f1c1b7d2810a169","slug":"awareness-against-tobacco-through-student-rallies-across-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैलियां निकाल जगाई नशे के खिलाफ अलख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैलियां निकाल जगाई नशे के खिलाफ अलख
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Tue, 31 May 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
बीड़ी-सिगरेट निषेध।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग हमीरपुरने बाल स्कूल हमीरपुर में विश्व तंबाकू दिवस मनाया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सावित्री कटवाल ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
स्कूल में नशे के खिलाफ भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया। इसमें छात्रों ने नशे से बचने और इसके दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिला भर के शिक्षण संस्थानों में विश्व तंबाकू दिवस धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
राउपा चौकी जंबाला में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर मुख्याध्यापिका शैली शर्मा की अध्यक्षता में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने नारा लेखन, पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में ईको क्लब के प्रभारी अंजना लखरवाल, अनीता शर्मा, रचना वर्मा, सोनू, विद्या और दिलीप राज मौजूद रहे। वहीं रावमापा कोट में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
इसमें जमा दो की छात्रा प्रियंका ने प्रथम, दसवीं के प्रियांशु ने दूसरा और नौवीं के पंकज ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर स्कूल के उपप्रधानाचार्य धर्मपाल, पीएचसी कोट की प्रभारी डॉ. शिवानी मोदगिल, स्वास्थ्य शिक्षक सुनील रांगड़ा, एमपीडब्ल्यू राम चंद, अर्थशास्त्र प्रवक्ता संजीत कुमार ने भी विद्यार्थियों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी।
गौतम गर्ल्स कॉलेज में रैली को प्रबंधक जगदीश गौतम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रावमापा नडियाना सडियाना में उद्यान विभाग अधिकारी जीना बन्याल पाटिल ने रैली को हरी झंडी दिखाई।
रावमापा मटाहणी में प्रधानाचार्य कमलेश कुमारी, रावमापा कक्डियार में प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार, टीआरडीएवी स्कूल कांगू में प्रधानाचार्य सुरेश कुमार, रावमापा लोअर हड़ेटा में प्रधानाचार्य राजेश कुमार, रंगस में प्रधानाचार्य आदर्श बाला, झगड़ियाणी में प्रधानाचार्य बलवीर सिंह, भरेड़ी में प्रधानाचार्य नंद लाल शर्मा, संत पब्लिक स्कूल हड़ेटा, डीएवी आलमपुर, हाई स्कूल ब्राहलड़ी, रावमापा चौरी में प्रधानाचार्य त्रिशला चौहान, रावमापा ऊहल में प्रधानाचार्य कुसुम शर्मा, लेफ्टिनेंट नरैण मेमोरियल पब्लिक स्कूल धनेटा, हाई स्कूल चमिययाणा में मुख्याध्यापक देशराज चौधरी, आर्यन पब्लिक स्कूल अणु हमीरपुर से आशा जस्वाल, साईं पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल भरेड़ी, सावित्री पब्लिक स्कूल हमीरपुर में प्रधानाचार्य डेजी शर्मा, हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकासनगर में प्रधानाचार्य पंकज लखनपाल, मॉडल हाई स्कूल नादौन में प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने रैलियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।