फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Auto tempo fell into a ditch while returning from a wedding procession, driver died

Hamirpur (Himachal) News: बरात से लौटते समय खाई में गिरा ऑटो टेंपो, चालक की मौत

Tue, 03 Jun 2025 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 03 Jun 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Auto tempo fell into a ditch while returning from a wedding procession, driver died
जमली-प्लासी मोड़ पर गहरी खाई में गिरा ऑटो टेंपो। स्रोत : जागरूक पाठक
भोटा से जाहू वाया लदरौर सड़क पर हुआ हादसा, शादी समारोह में छाया मातम
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी

जाहू (हमीरपुर)। भोरंज के भोटा से जाहू वाया लदरौर सड़क पर जमली-प्लासी मोड़ पर एक ऑटो टेंपो अनियंत्रित होकर करीब 300 फीट गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चालक अमर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि टेंपो में सवार अन्य व्यक्ति जीत राम को घायल अवस्था में भोरंज सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। दोनों बरात में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।
दोनों ही मुंडखर पंचायत के मुंडखर तुलसी गांव के रहने वाले हैं। मनोह के एक होटल में मुंडखर से गई बरात में शामिल होकर अमर सिंह और जीत राम वापस आ रहे थे। होटल से कुछ ही दूरी पर जमली-प्लासी मोड़ के पास पहुंचे तो टेंपो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरकर पलट गया। इससे चालक और मालिक अमर सिंह 65 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जीत राम गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद शादी समारोह में भी मातम छा गया है। एसपी भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेजा है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बॉक्स

अमर सिंह एक साल पहले डाकिए के पद से हुआ था सेवानिवृत

ऑटो टेंपो चालक अमर सिंह एक साल पहले मुंडखर डाकघर से पोस्टमैन के पद से सेवानिवृत्त हुआ था। आज के ही दिन 2 जून 2024 को उसके घर मुंडखर तुलसी में सेवानिवृत्ति का कार्यक्रम हुआ था। मृतक स्वरोजगार के लिए लंबे समय से ऑटो टेंपो चला रहा था। भोरंज विधायक सुरेश कुमार ने भी इस घटना पर दुख प्रकट करते हुए मृतक के परिवाजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed