{"_id":"65e306fe1ad3970cca0cc40b","slug":"attendants-are-not-getting-stools-to-sit-in-the-emergency-ward-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-122680-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: आपातकालीन वार्ड में तीमारदारों को नहीं मिल रहे बैठने के लिए स्टूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: आपातकालीन वार्ड में तीमारदारों को नहीं मिल रहे बैठने के लिए स्टूल
विज्ञापन
मरीज के साथ बिस्तर पर ही बैठ रहे हैं तीमारदार, बाहर खड़े होकर भी कर रहे इंतजार
डॉ. राधाकृष्णन मेेडिकल कॉलेज हमीरपुर में आपातकाल वार्ड में 15 बिस्तरों की है सुविधा
आपातकाल में मरीज के साथ बैठने के लिए उपलब्ध करवाया जाता है तीमारदार को स्टूल
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में आपातकालीन वार्ड में मरीजों के साथ आए तीमारदारों को बैठने के लिए स्टूल उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। इससे उन्हें खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मरीज के साथ एक व्यक्ति का होना आवश्यक है ताकि मरीज को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। ऐसे में या तो तीमारदार खड़े रह रहे हैं या मरीज के साथ ही बिस्तर पर बैठ रहे हैं। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में आपातकालीन वार्ड में करीब 15 बिस्तर हैं।
जहां 24 घंटे मरीजों को सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है, लेकिन मरीज के साथ आए लोगों को बैठने के लिए ही स्थल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। तीमारदारों सुरेश, वीरेंद्र, पुरुषोत्तम दास, अजय, पंकज आदि ने कहा कि मरीज के साथ एक व्यक्ति का रहना अति आवश्यक है। क्योंकि मरीज को किसी भी समय किसी भी चीज की आवश्यकता पड़ जाती है लेकिन तीमारदारों के लिए बैठने के लिए जगह नहीं होती है। ऐसे में या तो वह वार्ड के बाहर बैठने के लिए मजबूर हैं या मरीज के साथ बिस्तर पर बैठ रहे हैं। उन्होंने हर वार्ड में मरीज के साथ एक व्यक्ति को बैठने के लिए स्टूल उपलब्ध करवाने की मांग की है। इस बारे में मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल वर्मा ने कहा कि सभी वार्डों में मरीजों के लिए स्टूल लगाए गए हैं।