फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Asha workers should ensure thorough examination of all pregnant women

सभी गर्भवती महिलाओं की संपूर्ण जांच करें सुनिश्चित: डॉ. अग्निहोत्री

Sun, 05 Jun 2022 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Asha workers should ensure thorough examination of all pregnant women
सीएमओ डॉ. आरके अग्निहोत्री यहां सिविल अस्पताल टौणीदेवी में आशा वर्करों को जानकारी देते हुए - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। चिकित्सा खंड टौणीदेवी की सभी आशा कार्यकर्ताओं की बैठक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आरके अग्निहोत्री की अध्यक्षता में शनिवार को हुई। बैठक में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. केके शर्मा, डॉ. आशुतोष शर्मा, जिला से आशा समन्वयक नेहा कटोच और स्वास्थ्य शिक्षक कमल मनकोटिया भी विशेष तौर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

सीएमओ ने सभी आशा वर्करों को निर्देश दिए कि टीबी मुक्त भारत के तहत सभी आशा प्रत्येक माह 2 सैंपल बलगम के नजदीकी लैब को भेजना सुनिश्चित करें, ताकि 2025 तक टीबी मुक्त भारत का जो सपना सरकार की ओर से संजोया गया है, उसे पूर्ण किया जा सके। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी आशा वर्कर को निर्देश दिए कि वे सभी गर्भवती महिलाओं की नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में समय पर जांच करवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

साथ ही प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत सभी महिलाओं को 9 तारीख को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर उनकी जांच भी सुनिश्चित करवाएं। कोविड-19 के तहत सभी फ्रंटलाइन कार्यकर्ता और 60 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों को भी बूस्टर डोज लगवाना सुनिश्चित करें। सघन अतिसार नियंत्रण पखवाड़ा जो कि 15 से लेकर 30 जून तक चलेगा, उसमें सभी 0 से 5 साल तक के बच्चों के घरों में जाकर दो 2 पैकेट ओआरएस और 14 जिंक टेबलेट की गोलियां बांटना सुनिश्चित करें। बैठक से पहले मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सिविल अस्पताल टौणीदेवी का निरीक्षण कर यहां मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं को जांचा। वार्ड में जाकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मरीजों से उनकी बीमारी के बारे में जानकारी ली और उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। वहीं, सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न स्कीमों जैसे आयुष्मान कार्ड और इनके बारे में भी मरीजों को जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed