फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Aryan Chauhan wins the 1600 meter race on World Brotherhood Day

Hamirpur (Himachal) News: विश्व बंधुत्व दिवस पर 1600 मीटर दौड़ में आर्यन चौहान ने मारी बाजी

Sat, 12 Sep 2026 01:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 12 Sep 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Aryan Chauhan wins the 1600 meter race on World Brotherhood Day
विजेता आर्यन चौहान को सम्मानित करते हुए मुख्य अतिथि आर एस एस प्रांत कार्यवाह डॉ चंद्र प्रकाश एव
हमीरपुर। विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था यस, हिमाचल की ओर से आयोजित 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में आर्यन चौहान ने पहला स्थान हासिल किया। आदित्य पटियाल दूसरे और अरुण राणा तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में हमीरपुर, धर्मपुर और बिलासपुर के करीब 80 गांवों से 187 युवाओं और खिलाड़ियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हिमाचल प्रांत कार्यवाह डॉ. चंद्र प्रकाश ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि युवा देश की ताकत हैं। सकारात्मक सोच, अनुशासन और ऊर्जा के साथ युवा सामाजिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में अग्रणी भूमिका निभा सकते हैं।
उन्होंने युवाओं से स्वामी विवेकानंद के विचारों को पढ़ने और उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष नरेंद्र अत्री ने प्रतिभागियों को नशे के खिलाफ संकल्प दिलाया। युवाओं ने नशामुक्त हिमाचल के लिए जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में अभिषेक चौथे, शिवम पांचवें, अभिषेक छठे, नवीन सातवें, शिवांग आठवें, हर्ष नौवें और विकास दसवें स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि ने प्रथम 10 विजेताओं को स्मृति चिन्ह और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

ओलंपियन दिव्या शर्मा और परशुराम पुरस्कार विजेता जानी चौधरी को विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मानित किया गया। इस मौके पर नरेश राणा, मंजू, सूरज ठाकुर, संतोष ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद

विजेता आर्यन चौहान को सम्मानित करते हुए मुख्य अतिथि आर एस एस प्रांत कार्यवाह डॉ चंद्र प्रकाश एव

विजेता आर्यन चौहान को सम्मानित करते हुए मुख्य अतिथि आर एस एस प्रांत कार्यवाह डॉ चंद्र प्रकाश एव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed