फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Arrangements fell short in front of the huge crowd at the medical college

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज में उमड़ी भीड़ के आगे कम पड़ी व्यवस्थाएं

Tue, 16 Sep 2025 12:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 16 Sep 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Arrangements fell short in front of the huge crowd at the medical college
मेडिकल कॉलेज के मेडिसन वार्ड में कतारों में खड़े मरीज। संवाद
हमीरपुर। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में सोमवार को उमड़ी मरीजों की भीड़ के आगे व्यवस्थाएं कम पड़ गईं। ओपीडी के बाहर मरीजों को बैठने के लिए रखीं कुर्सियां कम पड़ गईं। इस कारण मरीजों को खड़े होकर या फर्श पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। सोमवार को संवाद की टीम ने अमर उजाला के लिए मेडिकल कॉलेज का दौरा किया। एमरजेंसी ओपीडी के बाहर स्ट्रेचर और व्हीलचेयर नदारद मिलीं। सभी व्हीलचेयर और स्ट्रेचर मरीज ओपीडी में ले गए थे।
विज्ञापन

समय : अपराह्न 12:08 बजे
स्थान : मेडिकल कॉलेज हमीरपुर
पर्ची काउंटर पर 1100 के करीब पर्चियां बन चुकी थीं। उसके बाद भी पर्ची काउंटर पर भीड़ जमा है। गायनी ओपीडी में महिलाएं अपनी बारी का इंतजार कर रहीं हैं। मेडिसन ओपीडी में लोग स्वास्थ्य लाभ के लिए कतारों में लगे हैं। चिकित्सा अधीक्षक के कमरे के बाहर लोगों को बैठने के लिए जगह नहीं मिली और फर्श पर बैठे दिखे। भीड़ को नियंत्रित करने और बारी-बारी सभी को चिकित्सकों के पास भेजने के लिए सुरक्षा कर्मी भी सेवाएं दे रहे थे। पर्ची काउंटर के पास बना शौचालय भी बंद था। इसे पट्टियों से बांध दिया था। इस कारण मरीज और तीमारदार इसका प्रयोग नहीं कर पा रहे थे। उन्हें दूसरी और तीसरी मंजिल पर बने शौचालय पर जाना पड़ा।
विज्ञापन



सर्दी, खांसी, जुकाम के अधिक मरीज

मेडिकल कॉलेज में आजकल सर्दी, खांसी जुकाम के अधिक मरीज आए। चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य जांचा और उन्हें उचित स्वास्थ्य लाभ दिया। दोपहर तक मेडिसन ओपीडी में 190, ऑर्थो में 100, गायनी में 140, बाल रोग ओपीडी में 100, मनोरोग में 50 मरीजों की पर्ची बनाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



-सोमवार को दो दिन बाद मरीजों की अधिक संख्या आना स्वाभाविक है। मरीजों के लिए उचित व्यवस्था की गई है। ओपीडी के बाहर स्ट्रेचर और व्हीलचेयर हर समय उपलब्ध हो, यह सुनिश्चित किया जाएगा।
-डॉ. देसराज शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed