फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Arindam Parmar and Rishika Rana Best Athletes

Hamirpur (Himachal) News: अरिंदम परमार और ऋषिका राणा सर्वश्रेष्ठ एथलीट

Wed, 20 Dec 2023 12:29 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। केंद्रीय विद्यालय नादौन में मंगलवार को वार्षिक खेलकूद दिवस मनाया गया। इसमें उपमंडलाधिकारी नादौन अपराजिता चंदेल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य डीएस मिन्हास, पीटीए सदस्य वीरेंद्र सिंह और विजय कुमार ने शिरकत की। मुख्यातिथि ने सबसे पहले ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य केंद्रीय विद्यालय नादौन एसडी लखनपाल ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इसके बाद केंद्रीय विद्यालय नादौन की छात्राओं ने स्वागत में गीत प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य ने मुख्यातिथि के आगमन पर स्वागत भाषण प्रस्तुत किया और केंद्रीय विद्यालय नादौन के विद्यार्थियों की ओर से खेलकूद में विभिन्न प्रतियोगिताओं में किए गए प्रदर्शन एवं पुरस्कारों का संक्षिप्त विवरण दिया। इसके बाद मुख्यातिथि की ओर से विद्यालय के चारों सदनों की परेड का निरीक्षण किया गया। परेड के बाद मुख्यातिथि ने मशाल जलाकर वार्षिक खेल उत्सव की घोषणा की। कार्यक्रम का आगाज विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों से किया गया। इसमें लोक नृत्य, लोक गीत, योग, गीत मुख्य आकर्षण के केंद्र रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद विधिवत रूप से विभिन्न खेलकूद प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन क्रमानुसार किया गया। इसमें जलेबी दौड़, केला दौड़, बुक बैलेंस रेस, यूनिफॉर्म वीयरिंग दौड़, बाल पिकअप दौड़ आदि प्रतिस्पर्धाएं प्राथमिक विभाग के बच्चों के लिए आयोजित की गईं। इसी के साथ माध्यमिक विभाग के विद्यार्थियों के लिए रस्साकशी, 100 मीटर दौड़, रिले रेस आदि प्रतिस्पर्धाएं आकर्षण का केंद्र रहीं। मुख्यातिथि की ओर से छात्र-छात्राओं को स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। आठवीं कक्षा से सर्वश्रेष्ठ एथलीट अरिंदम परमार एवं ऋषिका राणा रहे। वहीं, नौवीं कक्षा से सर्वश्रेष्ठ एथलीट शरद कुमार और काव्यांशी शर्मा रहे। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ सदन टैगोर रहा। इसके सदनाध्यक्ष और विद्यार्थियों को मुख्यातिथि ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक एसके डोगरा की ओर से धन्यवाद ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed