फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   aprajita,aprajita amar ujala hamirpur,aprajita 100 million smiles

ग्रामीण विकास की एक नई इबारत लिखेंगी महिलाएं

Sat, 03 Aug 2019 11:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
aprajita,aprajita amar ujala hamirpur,aprajita 100 million smiles
अपराजिता बनने के लिए नादौन में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं। - फोटो : Hamirpur-HP
नादौन (हमीरपुर)। हमीरपुर जिले की महिलाएं स्वावलंबन और स्वरोजगार की दिशा में सामूहिक प्रयास के माध्यम से ग्रामीण विकास की एक नई इबारत लिखेंगी। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से विशेष अभियान आरंभ किया गया है। अभियान के अंतर्गत सभी विकास खंडों में महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूहों की कार्यशालाएं आयोजित कर उन्हें विभिन्न योजनाओं से जुड़कर व्यवसाय शुरू करने के लिए जागरूक, शिक्षित और प्रोत्साहित किया जाएगा। इस अभियान का शुभारंभ उपायुक्त हरिकेश मीणा की अध्यक्षता में शनिवार को नादौन से किया गया। यहां खंड विकास अधिकारी कार्यालय के सभागार में महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूहों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। अमर उजाला अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के तहत भी महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है।
विज्ञापन

इसमें 60 से अधिक महिला मंडलों व स्वयं सहायता समूहों की सैकड़ों प्रतिनिधियों ने भाग लिया। हरिकेश मीणा ने कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की क्षमता का विकास कर उन्हें ग्रामीण स्वरोजगार से जुड़ने के लिए प्रेरित करना और महिला मंडलों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक कर ग्रामीण उत्पादों के विपणन इत्यादि के बारे में समुचित जानकारी प्रदान करना है। साथ ही उन्हें वैश्विक और राष्ट्रीय स्तर पर हो रहे बदलावों के बारे में अद्यतन; अपडेट रखना भी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से कृषि, बागवानी, पशुपालन जैसे ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़े व्यवसायों को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। ऐसे में रोजगार के बजाय स्वरोजगार के अवसर पैदा करने में अपनी ऊर्जा और समय लगाते हुए महिलाएं घर द्वार पर ही अच्छी आय अर्जित कर सकती हैं। जिला प्रशासन और विभागीय स्तर पर इसके लिए हर तरह से मदद प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर एसडीएम धीमान, खंड विकास अधिकारी पारस अग्रवाल, पशुपालन विभाग के उप निदेशक डॉ. सुशील शर्मा, तहसील कल्याण अधिकारी सुभाष चंद, पंचायत समिति नादौन के अध्यक्ष विनोद पठानिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed