फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Approval was taken in the name of a specialist doctor, the eye technician was examining the eyes.

Hamirpur (Himachal) News: विशेषज्ञ चिकित्सक के नाम पर ली थी स्वीकृति, नेत्र तकनीशियन जांच रहा था आंखें

Sun, 14 Dec 2025 07:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 14 Dec 2025 07:46 PM IST
विज्ञापन
जलाड़ी पंचायत में लगाए गए नेत्र रोग जांच शिविर में हुआ नियमों का उल्लंघन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस थाना नादौन में दर्ज करवाई शिकायत
कांगड़ा के नामी अस्पताल के प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ के नाम पर ली गई थी अनुमति
संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन (हमीरपुर)। जलाड़ी पंचायत में लोगों की आंखों की जांच के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई है। जलाड़ी में लोगों की आंखों की जांच करने के लिए प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ के नाम पर स्वीकृति ली गई थी, लेकिन जिस नेत्र रोग विशेषज्ञ के नाम से स्वीकृति ली गई थी वे मौके से गायब थे। इस दौरान विशेषज्ञ के स्थान पर नेत्र तकनीशियन ही लोगों की आंखों की जांच कर रहा था।
घटना करीब शनिवार दोपहर 1:30 बजे की बताई जा रही है। इसके अलावा जब स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर पुलिस को बुलाया तो शिविर लगाने के लिए मौके पर मौजूद कर्मचारी सामान समेटने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उसी समय स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। इस दौरान करीब 45 लोगों ने एक-एक हजार रुपये वसूलने का आरोप लगाए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस थाना नादौन में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

जलाड़ी पंचायत में एक नामी निजी अस्पताल के नाम से लगाए गए नेत्र रोग जांच शिविर में नियमों का उल्लंघन करने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण चौधरी ने औचक निरीक्षण कर कड़ी कार्रवाई की है। विभाग की ओर से पुलिस थाना नादौन में शिकायत भी दी गई है। शनिवार को जलाड़ी पंचायत में कांगड़ा के प्रसिद्ध सर्जन एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ के नाम से एक शिविर का आयोजन किया गया था। शिविर के औचक निरीक्षण के लिए सीएमओ डॉ. प्रवीण चौधरी, एमओएच डॉ. अजय अत्री, बीएमओ डॉ. राजेश भारद्वाज और अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे। मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने देखा कि जिस प्रसिद्ध सर्जन के नाम से विभाग से स्वीकृति ली गई थी वह मौके पर नहीं थे, बल्कि मौके पर नेत्र तकनीशियन और अन्य कर्मचारी आंखों की जांच कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने इस लापरवाही का कड़ा संज्ञान लिया और पुलिस को सूचना दे दी। इस दौरान शिविर का आयोजन करने वाले कर्मचारी सामान को समेटने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। नियमों के अनुसार शिविरों में जिस चिकित्सक के नाम स्वीकृति ली जाती है वही चिकित्सक रोगियों की जांच कर सकता है लेकिन शिविर में डॉक्टर मौके पर स्वयं उपस्थित नहीं थे। डॉ. प्रवीण चौधरी ने बताया कि इस मामले में पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई गई है। उन्होंने बताया कि संबंधित नेत्र विशेषज्ञ को नोटिस जारी किया जाएगा। थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed