{"_id":"692b4ad46a8d9739d40bc256","slug":"appointment-letters-given-to-selected-ex-servicemen-and-dependents-in-aiims-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-175166-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: एम्स में चयनित पूर्व सैनिकों और आश्रितों को दिए नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: एम्स में चयनित पूर्व सैनिकों और आश्रितों को दिए नियुक्ति पत्र
Sun, 30 Nov 2025 01:04 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 30 Nov 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निगम के तहत शनिवार को एम्स कोठीपुरा जिला बिलासपुर के लिए चयनित सुरक्षा कर्मियों, जेसीओ (जूनियर कमीशन्ड ऑफिसर) को नियुक्ति पत्र देकर रवाना किया गया। यह पूर्व सैनिक व उनके आश्रित अब एम्स में सुरक्षा व्यवस्था को संभालेंगे। नियुक्ति पत्र प्रदान करने से पूर्व सीएमडी पीएस अत्री ने पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों को उनके दायित्व के बारे में विस्तारपूर्वक समझाया। चयनित पूर्व सैनिकों में 6 महिला सुरक्षा कर्मी, चार जेसीओ, 53 पुरुष सुरक्षा कर्मी तथा आठ आर्म्ड गन शामिल हैं। सीएमडी पीएस अत्री ने कहा कि इनका साक्षात्कार पहले ही पूर्ण किया जा चुका है तथा औपचारिकताएं भी पूर्ण कर ली गई हैं। एम्स की ओर से पत्र मिलने के बाद इन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह पूर्व सैनिक पहली दिसंबर से एम्स बिलासपुर में अपनी ड्यूटी ज्वाइन करेंगे।
विज्ञापन