फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   apaki awaaz hamirpur

सीवरेज, पानी और बिजली से परेशान वार्ड दो के बाशिंदे

Mon, 08 Feb 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Mon, 08 Feb 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
apaki awaaz hamirpur
नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड दो के बाशिंदे सीवरेज, पानी और बिजली की समस्या
विज्ञापन
से परेशान हैं। सीवरेज कनेक्शन के लिए शहरवासी बार-बार आईपीएच और नगर परिषद कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।

लेकिन अभी तक वार्ड के अधिकांश परिवारों को सीवरेज कनेक्शन नहीं मिल पाया है। शहरवासियों का आरोप है कि पेयजल आपूर्ति का समय निर्धारित नहीं है।

बिजली तारें ढीली हैं जिस कारण बार-बार बत्ती गुल हो जाती है। अमर उजाला ने ‘आपकी आवाज’ कार्यक्रम का आयोजन कर वार्ड दो के बाशिंदों की समस्याओं को मंच प्रदान किया।

नगर परिषद हमीरपुर के टाउन हाल में सोमवार को आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नवनिर्वाचित नप अध्यक्ष सुलोचना देवी और उपाध्यक्ष दीप कुमार बजाज ने की। बिजली बोर्ड से एसडीओ बलदेव चंद और जेई, जबकि आईपीएच विभाग से जेई संजय कटवाल समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

सुबह साढ़े ग्यारह बजे आयोजित कार्यक्रम करीब एक बजे तक चला। इसमें पानी, बिजली, पार्क, नाले का चेनालाइजेशन, सीवरेज कनेक्शन आदि समस्याएं प्रमुखता से उठाई गईं। स्थानीय वार्ड के पार्षद एवं उपाध्यक्ष दीप कुमार बजाज ने लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया।
...
वार्ड नंबर-2 की समस्याएं-
...
1. सीवरेज : वार्ड नंबर दो में सीवरेज कनेक्शन की समस्या गंभीर है। वार्ड के अधिकांश लोगों के पास सीवरेज कनेक्शन नहीं हैं।
2. पेयजल: वार्ड में पेयजल आपूर्ति का समय निर्धारित नहीं है। लोग सुबह और सायं के समय नलों के पास खड़े होकर पानी का इंतजार करते रहते हैं।
3. बिजली : बिजली के खंभों पर ज्वाइंट ढीले हैं। तेज हवाओं और तूफान आने पर तारें हिलती हैं, जिस कारण बिजली आपूर्ति गुल हो जाती है।
4. मंदिर : शिव मंदिर जिला प्रशासन के अधीन है। मंदिर कमेटी भी गठित है, लेकिन सही तरीके से मंदिर का रखरखाव नहीं हो पा रहा।
5. चेनालाइजेशन : वार्ड दो में नाले का चेनालाइजेशन का कार्य बीते कई सालों से अधर में लटका है। बजट के अभाव में आगे का कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है।
6. पार्क : वार्ड दो में बना पार्क खस्ताहाल है। न तो फूलों के बगीचे हैं और न ही पार्क में झूलों की व्यवस्था।
5. पार्किंग : वार्ड में पार्किंग स्थल का हाल भी खराब है। कई सालों से पार्किंग की नीलामी नहीं हो पाई है।

...
क्या कहते हैं लोग-
वार्ड में पानी के आने का समय निर्धारित नहीं है। कई बार नल बंद रहते हैं और पानी आकर चला भी जाता है। इससे वार्ड के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभाग को चाहिए कि पानी की सप्लाई निर्धारित की जाए।
-अरुण गौतम, निवासी वार्ड नंबर दो हमीरपुर
...
वार्ड में सीवरेज की समस्या है। 50 से अधिक परिवार सीवरेज कनेक्शन से वंचित हैं। हालांकि नगर परिषद और आईपीएच विभाग को समस्या के बारे में कई बार बताया गया है, लेकिन भूमि विवाद का हवाला देकर उन्हें टाल दिया जाता है।
-रणजीत धीमान, निवासी वार्ड नंबर दो हमीरपुर
...
मेरे और साथ लगते करीब एक दर्जन घरों में सीवरेज कनेक्शन नहीं है। दो साल से विभागों के चक्कर काट कर मैं थक चुका हूं, लेकिन इसके बावजूद सीवरेज कनेक्शन नहीं मिल पाया है।
-जनक सिंह, निवासी वार्ड नंबर दो हमीरपुर
...
बिजली के खंभों से बिजली कनेक्शन लूज हैं। हल्की हवा चलने या बारिश होते ही स्पार्किंग शुरू हो जाती है। बिजली बोर्ड को समस्या बताई, लेकिन बोर्ड ने स्थायी समाधान नहीं किया।
-रजनीश कुमार, निवासी वार्ड नंबर दो हमीरपुर
...
वार्ड में बिजली की वायरिंग पुरानी है। इससे अक्सर अग्निकांडों का खतरा रहता है। मुख्य बाजार में बिजली की तारें छतों को छू रही हैं। बोर्ड को चाहिए कि इसका स्थायी समाधान करवाया जाए।
-वर्मा, निवासी गांधी चौक हमीरपुर
..
मेरे घर के ऊपर बिजली की एचटी लाइन है। बोर्ड कार्यालय के कई चक्कर काट चुका हूं। हालांकि बिजली लाइन को ऊंचा करने को मैने अर्जी भी दे रखी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
-देशराज, निवासी बार्ड नंबर दो हमीरपुर
..
नगर परिषद की स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने को बिजली बोर्ड पूर्ण सहयोग नहीं करता है। इसके चलते अधिकतर वार्डों में स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। बोर्ड से मांग है कि एक स्थायी लाइनमैन की नियुक्ति नप हमीरपुर में की जाए। जिससे शहर की स्ट्रीट लाइटों की दशा सुधर सके।
-दीप कुमार बजाज, पार्षद वार्ड नंबर दो हमीरपुर
...
समस्याओं का हल करेंगे : अधिकारी
बिजली बोर्ड हमीरपुर के एसडीओ बलदेव चंद ने कहा कि शहर में जहां भी बिजली से संबंधित समस्या होगी, वार्ड का दौरा कर समस्या को हल किया जाएगा।
...
आईपीएच विभाग के जेई संजय कटवाल ने कहा कि शहर में पेयजल की कोई समस्या नहीं है। अगर कहीं कोई समस्या पेश आ रही है तो शीघ्र समस्या का हल किया जाएगा। सीवरेज कनेक्शन भूमि विवाद के कारण लटके हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed