फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Anurag took blessings from his parents by touching their feet on his birthday.

Hamirpur (Himachal) News: अनुराग ने जन्मदिवस पर माता-पिता के पांव छूकर लिया आशीर्वाद

Wed, 25 Oct 2023 12:48 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Anurag took blessings from his parents by touching their feet on his birthday.
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर अपने जन्मदिन पर पिता के पांव छूकर आशीर्वाद लेते हुए। स्रोत: संवाद
हमीरपुर। लोकसभा क्षेत्र हमीरपुर के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को अपना जन्मदिवस पैतृक गांव समीरपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने पिता प्रेम कुमार धूमल और माता शीला धूमल के पांव छूकर उनका आशीर्वाद लिया। मंगलवार को अनुराग ठाकुर के गृह क्षेत्र समीरपुर में जन्मदिवस पर बधाइयां देने वालों का तांता लगा रहा। इसी बीच अनुराग जी को जय श्रीराम के नारों से भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने सांसद का अभिनंदन किया। माहौल उत्सव जैसा बना हुआ था। हर तरफ ढोल नगाड़ों की थाप पर अनुराग ठाकुर को बधाइयां देने का सिलसिला जारी रहा। इस मौके पर पहुंचे पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने केक काटकर अनुराग ठाकुर को जन्मदिन की बधाई दी।
विज्ञापन



इस मौके पर पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं एवं जनता का अनुराग ठाकुर ने मुंह मीठा भी करवाया। इसी बीच हमीरपुर जिले के पांचों भाजपा मंडलों में भी जन्म दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। मिठाइयां बांटकर उत्सव मनाया गया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि जन्म दिन पर कई राज्यों के मंत्रियों ने फोन करके बधाई दी है। उन्होंने सभी का जन्म दिन पर बधाई देने के लिए धन्यवाद किया है।
विज्ञापन


रक्तदान शिविर लगाया और सफाई कर्मचारी को किया सम्मानित
भोरंज/हमीरपुर। भाजपा युवा मोर्चा मंडल भोरंज ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के जन्म दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन भोरंज अस्पताल में किया गया। इसमें 60 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। वहीं, भाजपा युवा मोर्चा जिला हमीरपुर की ओर से केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर का जन्मदिन गांधी चौक पर धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कपिल मोहन शमा ने की। गांधी चौक पर नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों को मास्क, दस्ताने व मिठाई देकर सम्मानित किया गया। ग्राम पंचायत भोटा और नगर परिषद सुजानपुर में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के जन्मदिन पर कंबल और फल बांटे गए। नगर पंचायत भोटा की प्रधान सपना सोनी की अध्यक्षता में सफाई कर्मचारियों को कंबल बांटे गए। सुजानपुर भाजपा मंडल ने सुजानपुर नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों को फल वितरित किए। वहीं, सुजानपुर भाजपा शहरी इकाई के महासचिव प्रकाश सड़ियाल ने केंद्रीय मंत्री के जन्म दिवस पर सुजानपुर के ऐतिहासिक मैदान में क्रिकेट खेल रहे खिलाड़ियों एवं स्थानीय लोगों को फल वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed