{"_id":"68764ab8234088b1a5095968","slug":"anurag-sent-two-trucks-of-relief-material-from-sameerpur-to-mandi-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-161212-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: अनुराग ने समीरपुर से दो ट्रक राहत सामग्री मंडी भेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: अनुराग ने समीरपुर से दो ट्रक राहत सामग्री मंडी भेजी
Wed, 16 Jul 2025 05:56 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 16 Jul 2025 05:56 AM IST
विज्ञापन
समीरपुर में आपदा राहत सामग्री के ट्रक के साथ अनुराग ठाकुर एवं अन्य। पार्टी।
समीरपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद ने सुनीं जनसमस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी
टौणीदेवी (हमीरपुर)। पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर ने समीरपुर स्थित आवास पर जनता से मिलकर जनसमस्याओं की सुनवाई की। कई शिकायतों और समस्याओं का उन्होंने मौके पर ही निपटारा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सुबह पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और सुलह से विधायक विपिन परमार ने उनसे समीरपुर में भेंट की।
इसके बाद अनुराग ठाकुर ने बारिश और प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहे मंडी ज़िले के लिए दो ट्रक राहत सामग्री को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इन ट्रकों में आपदा प्रभावितों के लिए गद्दे, कंबल, बाल्टी, बर्तन और अन्य गृह उपयोगी वस्तुएं हैं जो कि सराज के विभिन्न गांवों में वितरित की जाएंगी ताकि पीड़ित परिवारों को तुरंत सहायता पहुंच सके। अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और बारिश की मार झेल रहे क्षेत्रों में लगातार आपदा प्रभावितों को मदद पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। प्राकृतिक आपदा के चलते लोगों की घर-गृहस्थी बिखर जाने से भारी नुकसान हुआ है। ऐसे में बर्तन, गृह उपयोगी सामान और दवाइयों का वितरण किया जा रहा है। पीड़ितों के लिए 1000 बैग, 2000 कॉपी, 2000 पेंसिल, 1000 बॉक्स, 1000 पेन, 1000 शार्पनर, 5000 बिस्किट पैकेट, 5000 प्रोटीन बॉक्स, 1000 क्लिप बोर्ड कल मंडी में वितरित किए गए।