{"_id":"66c0aba9013de34f660523c5","slug":"announcement-of-giving-two-crores-for-the-boys-hostel-of-neri-college-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-133795-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नेरी महाविद्यालय के बॉय हॉस्टल के लिए दो करोड़ देने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नेरी महाविद्यालय के बॉय हॉस्टल के लिए दो करोड़ देने की घोषणा
विज्ञापन
भविष्य में सरकार बागवानी क्षेत्र में विशेषज्ञों के पद भरेगी : सीएम
रंगस (हमीरपुर)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को हमीरपुर जिले के उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी में विद्यार्थियों के साथ संवाद किया और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के सुझाव दिए। मुख्यमंत्री ने कॉलेज के बॉय हॉस्टल के लिए दो करोड़ रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में बागवानी क्षेत्र का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप नए पाठ्यक्रम शुरू किए जाने चाहिए और विश्वविद्यालय को बायो-इन्फॉर्ममेटिक्स का पाठ्यक्रम शुरू करने पर विचार करना चाहिए। आने वाले समय में सरकार बागवानी क्षेत्र में विशेषज्ञों के पद भरेगी, क्योंकि इस क्षेत्र से जुड़ी अनेक परियोजनाएं कार्यान्वित की जाने वाली हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय की दो पुस्तकें ‘बेसिक तकनीक ऑफ माइक्रो प्रोपोगेशन एंड मॉलीक्यूलर बायोलॉजी’ तथा ‘अमरूद के मूल्यवर्धित उत्पाद’ का विमोचन भी किया।