{"_id":"68effb2552a3d39d6200936d","slug":"ankur-became-the-president-of-the-urban-and-ashish-became-the-rural-bjym-mandal-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-170336-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: अंकुर शहरी और आशीष ग्रामीण भाजयुमो मंडल के अध्यक्ष बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: अंकुर शहरी और आशीष ग्रामीण भाजयुमो मंडल के अध्यक्ष बने
Thu, 16 Oct 2025 01:21 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 16 Oct 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला हमीरपुर की नई टीम की घोषणा हो गई है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष शुभम पठानिया ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से विचार-विमर्श के उपरांत जिला पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की है।
इस घोषणा के साथ ही संगठन में नए चेहरों को भी जिम्मेदारी मिली है। घोषित सूची के अनुसार, सोनी कुमार गर्ग (बड़सर), सौरव शर्मा (हमीरपुर शहर), अभिषेक शर्मा (समीरपुर) और जितेंद्र कुमार (नादौन) को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है।
वहीं, अरविंद शर्मा (ढटवाल बिझड़ी) और अक्षय शर्मा (गलोड़) को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा सचिव पद पर राहुल चौधरी (सुजानपुर), चिराग शर्मा (हमीरपुर ग्रामीण), नवजोत शर्मा (ढटवाल बिझड़ी), मोहन लाल शर्मा (गलोड़) और आदित्य ठाकुर (भोरंज) की नियुक्ति की गई है। सुमित कटोच (नादौन) को मुख्य प्रवक्ता तथा हर्षित मिन्हास (नादौन) और अमित ठाकुर (बड़सर) को प्रवक्ता बनाया गया है।
विज्ञापन
वहीं, पंकज राणा (सुजानपुर) को कोषाध्यक्ष तथा विशाल शर्मा (हमीरपुर) को कार्यालय सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही मंडल अध्यक्षों की सूची भी जारी की गई है। जिसमें मनोज कुमार (समीरपुर), अच्युत (भोरंज खास), बुधि सिंह (सुजानपुर टिहरा), मोहित डोगरा (बमसन, टौणीदेवी) अंकुर कुमार (हमीरपुर शहरी), आशीष शर्मा (हमीरपुर ग्रामीण), पंकज ढटवालिया (ढटवाल बिझड़ी), अनिल ठाकुर (बड़सर), आशीष राणा (नादौन) और राम लाल (गलोड़) को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शुभम पठानिया ने कहा कि संगठन युवाओं की ऊर्जा से आगे बढ़ेगा और नई टीम पार्टी की नीतियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा, ताकि युवा मोर्चा प्रदेश में भाजपा का मजबूत आधार बने।