फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Ankita and Abhishek Dhiman first in 100 meters race

100 मीटर दौड़ में अंकिता और अभिषेक धीमान प्रथम

Sat, 09 Apr 2022 07:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 07:51 PM IST
विज्ञापन
Ankita and Abhishek Dhiman first in 100 meters race
विजय वल्लभ कॉलेज नादौन में खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मुख्यातिथि के साथ खिलाड़ी व स्टाफ स? - फोटो : Hamirpur-HP
नादौन। विजय वल्लभ महाविद्यालय नादौन में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रशिक्षुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में कॉलेज के चेयरमैन अजय जैन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि खेलों से जहां शारीरिक और मानसिक विकास होता है वहीं ऐसे आयोजनों से आपसी भाईचारा भी बढ़ता है और युवा भी नशे से दूर रहते हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़, ऊंची कूद सहित अन्य खेलों का आयोजन किया गया। पुरुष वर्ग 100 मीटर दौड़ में अभिषेक धीमान प्रथम, पंकज द्वितीय, सूरज तृतीय स्थान पर रहे। ऊंची कूद प्रतियोगिता में अभिषेक प्रथम, रोबिन कौशल द्वितीय, अमित ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, महिला वर्ग में 100 मीटर दौड़ में अंकिता प्रथम, अलका द्वितीय, पायल तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वालेे छात्र-छात्राओं को कॉलेज प्रबंधन की ओर से स्मृति चिह्न और मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कॉलेज प्रधानाचार्य अनामिका, निर्मल जैन, आशीष जैन, चारू जैन, शालिनी जैन, उप प्राचार्य राजेश सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed