फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   An anti-drug awareness rally will be held in Hamirpur on the 27th.

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर में 27 को निकाली जाएगी नशा विरोधी जागरुकता रैली

Tue, 25 Aug 2026 06:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 25 Aug 2026 06:00 AM IST
विज्ञापन
नुक्कड़ नाटक और गीत-संगीत के माध्यम से देंगे चिट्टा मुक्त हमीरपुर का संदेश
विज्ञापन

उपायुक्त ने अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। प्रदेश सरकार के चिट्टा मुक्त अभियान के तहत 27 अगस्त को हमीरपुर में एक जागरुकता कार्यक्रम करवाया जाएगा। जिला प्रशासन की विशेष पहल के तहत शाम चार बजे हमीरपुर शहर के गांधी चौक पर आरंभ होने वाले इस कार्यक्रम में 15 से 29 वर्ष तक के युवाओं के अलावा सरकारी अधिकारी-कर्मचारी और शहर की विभिन्न संस्थाओं के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में भाग लेंगे।
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने सोमवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों व शहर के शिक्षण संस्थानों के अधिकारियों के साथ बैठक करके इस कार्यक्रम की रूपरेखा तय की। उन्होंने कहा कि गांधी चौक पर गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक के साथ यह कार्यक्रम शुरू होगा, जिसमें स्थानीय लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को चिट्टा और अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेंगे।
विज्ञापन



इसके बाद विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी और अन्य युवा गांधी चौक से स्कूल मैदान तक एक जागरुकता रैली निकालेंगे। स्कूल मैदान में सभी लोगों को नशे का विरोध करने की शपथ भी दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि नशे की समस्या को पूरी तरह खत्म करने के लिए आम लोगों, विशेषकर युवाओं में जागरुकता और इसके विरुद्ध प्रत्येक नागरिक का सक्रिय योगदान बहुत जरूरी है। बैठक में एसपी बलवीर सिंह, एडीसी अभिषेक गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीश कुमार, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय अत्री, जिला कल्याण अधिकारी चमन लाल शर्मा और अन्य अधिकारियों ने भी महत्वपूर्ण सुझाव रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed