फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Along with the youth, the elderly will also learn the tricks of natural farming in ITI

Hamirpur (Himachal) News: आईटीआई में युवाओं के साथ-साथ बुजुर्ग भी सीखेंगे प्राकृतिक खेती के गुर

Sun, 15 Jun 2025 12:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 15 Jun 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
नवीन ठाकुर
विज्ञापन


हमीरपुर। आईटीआई रैल में वर्तमान शैक्षणिक सत्र से छह माह की अवधि का प्राकृतिक खेती का डिप्लोमा कोर्स शुरू होगा। इस कोर्स में युवाओं के साथ-साथ बुजुर्ग भी प्राकृतिक खेती के गुर सीख पााएंगे।
कोर्स में पर्यावरण अनुकूल कृषि पद्धति और रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के बिना, प्राकृतिक रूप से उपलब्ध तत्वों और सूक्ष्मजीवों का उपयोग करके खेती करने के तरीके सिखाए जाएंगे। कोर्स में करीब 20 सीटें भरी जाएंगी। 15 जुलाई के बाद आवेदन पत्र भरे जाएंगे। स्कूल ड्रॉप आउट से लेकर 65 साल तक के वरिष्ठजन कोर्स करने के लिए पात्र होंगे।
विज्ञापन

यदि सीटों के मुकाबले आवेदन अधिक होंगे तो मेरिट आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। प्राकृतिक खेती से लोगों को जोड़ने की यह अनूठी पहल है। इस कोर्स के लिए जिले की एक मात्र आईटीआई रैल काे चुना गया है। कोर्स का पाठयक्रम नौणी विश्वविद्यालय की ओर से तैयार किया गया है। इसमें प्राकृतिक खेती करने की संपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौर रहे कि आईटीआई रैल में पहले से 12 ट्रेड चलाए जा रहे हैं। अब छह माह का शॉर्ट टर्म कोर्स शुरू किया जाएगा। आईटीआई प्रबंधन की ओर से इसकी तैयारियां की जा रही हैं।

कोट

आईटीआई रैल में प्राकृतिक खेती का डिप्लोमा कोर्स शुरू किया जाएगा। कोर्स के तहत 20 सीटें भरी जानी हैं। इसके लिए 15 जुलाई के उपरांत ही आवेदन भरे जाएंगे। कोर्स में फीस सहित अन्य जानकारियां अभी तक तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से साझा नहीं हुई हैं। किस तरह से प्राकृतिक खेती होती है, प्राकृतिक खेती के फायदे सहित अन्य जानकारियां कोर्स में दी जाएंगी।
-कपिल, प्रधानाचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, रैल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed