फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Allegations of irregularities in construction works in Lamblu Panchayat, Pradhan rejected

Hamirpur (Himachal) News: लंबलू पंचायत में निर्माण कार्यों में अनियमिताओं के आरोप, प्रधान ने किए खारिज

Fri, 23 Aug 2024 08:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 08:09 PM IST
विज्ञापन
ताल (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत लंबलू में उपप्रधान की कुर्सी को कोर्ट रूम से हटाए जाने का विवाद अभी तक थमा नहीं है। उपप्रधान सुरेंद्र कुमार ने उपायुक्त हमीरपुर को एक नया प्रार्थना पत्र सौंप लंबलू पंचायत में चल रहे निर्माण कार्यों में अनियमिताओं की जांच करने की मांग उठाई है। वहीं, पंचायत प्रधान केसी चौहान ने उपप्रधान की ओर से लगाए जा रहे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पंचायत में सभी कार्य नियमों के अनुसार चले हुए हैं। लंबलू पंचायत में कोर्ट रूम से उपप्रधान की कुर्सी हटाए जाने से शुरू हुआ विवाद उपायुक्त, बीडीओ और जिला पंचायत अधिकारी तक पहुंचा। वहीं, पंचायत प्रधान केसी चौहान ने कहा कि उपप्रधान अपनी कुर्सी स्वयं कोर्ट रूम में लगा सकते हैं। कोर्ट रूम में शांति बनाए रखना उपप्रधान का दायित्व भी है। वहीं, ग्राम पंचायत लंबलू के सचिव विनीत कुमार ने कहा कि पंचायत कार्रवाई शांतिपूर्ण चल रही है। उपप्रधान को नियमित मानदेय मिल रहा है और नियमों के तहत उनकी हाजिरी भी लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed