{"_id":"67f17536196d742055034835","slug":"all-departments-should-get-apprenticeship-done-with-trained-youth-amarjeet-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-152526-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षित युवाओं से अप्रेंटिसशिप करवाएं सभी विभाग : अमरजीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षित युवाओं से अप्रेंटिसशिप करवाएं सभी विभाग : अमरजीत
Sun, 06 Apr 2025 06:48 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 06 Apr 2025 06:48 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हमीर भवन में एक दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ उपायुक्त हमीरपुर अमरजीत सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि जिला के बड़े सरकारी कार्यालयों एवं संस्थानों, सार्वजनिक उपक्रमों, उद्यमों एवं कंपनियों में अप्रेंटिसिज एक्ट 1961 और राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रोत्साहन योजना (एनएपीएस) के अंतर्गत अप्रेंटिसिज की सेवाएं ली जा सकती हैं। इससे जहां इन कार्यालयों में कर्मचारियों की कमी दूर होगी, वहीं नए युवाओं को भी ऑन जॉब ट्रेनिंग तथा कौशल विकास के अवसर मिलेंगे।
सभी संबंधित कार्यालय प्रमुख अप्रेंटिसिज एक्ट 1961 की अनुपालना की दिशा में कार्य करें तथा वेबपोर्टल अप्रेंटिसशिपइंडियाडॉटजीओवीडॉटइन पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाएं। अप्रेंटिसशिप के स्टाइपेंड की अदायगी के संबंध में अपने विभागाध्यक्षों से भी मार्गदर्शन प्राप्त करें। अप्रेंटिसशिप को एनएपीएस के तहत 1500 रुपये तक की प्रोत्साहन राशि मिल सकती है। स्टाइपेंड की शेष राशि संबंधित विभाग या कार्यालय को अदा करनी होगी। जिला हमीरपुर में अभी तक 40 कार्यालय वेबपोर्टल पर पंजीकृत हो चुके हैं।
इन कार्यालयों में लगभग 100 युवाओं को अप्रेंटिसशिप करवाई जा रही है। जिला में आईटीआई रैल के प्रधानाचार्य कपिल ठाकुर को एनएपीएस का नोडल एडवाइजर बनाया गया है।
विज्ञापन
उपायुक्त ने कहा कि अगर किसी विभाग या कार्यालय को अप्रेंटिसशिप इंडिया पोर्टल पर पंजीकरण में कोई दिक्कत आ रही है तो इसके निवारण के लिए जिला नोडल एडवाइजर या नजदीकी आईटीआई के प्रधानाचार्य से संपर्क किया जा सकता है।