{"_id":"cea95d61046cf4ed94bcaf1a7a89ce0e","slug":"aids-day-celebrate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एड्स के विरोध में बच्चों ने किया जंग का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एड्स के विरोध में बच्चों ने किया जंग का एलान
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Tue, 01 Dec 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला एवं परिवार कल्याण विभाग के आईईसी प्रभाग जिला हमीरपुर द्वारा विश्व एड्स दिवस पर अनेक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ स्वास्थ्य शिक्षक डा. केसी शर्मा ने वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्रा में सभा में एक विशेष संदेश से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
उन्होंने एड्स के कारणों, लक्षणों व बचाव की विस्तृत जानकारी प्रदान की। वहीं, रावमापा बाहनवीं की एनएसएस इकाई ने विश्व एड्स दिवस पर स्कूल परिसर में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमे स्वयंसेवियों ने एड्स से बचाव की जानकारी दी। कार्यक्रम में स्वयंसेवी राची, सेलजा, अनिल, शैलजा, श्रुति, कृति, रिया व शीतल ने भाग लिया। स्वयंसेवियों ने इस मौके रैली भी निकाली। इसके साथ ही मैड़ स्कूल में प्रधानाचार्य किरण बाला ने रैली को हरी झंडी दिखाई। राज राजेश्वरी बीएड कॉलेज में भी एड्स दिवस पर रैली का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
स्वामी विवेकानंद पीजी कॉलेज तरक्वाड़ी के प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह चंदेल की अध्यक्षता में रैली निकाली गई। स्वयंसवियों ने नारों व स्लोगनों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। रावमापा जंगलबैरी में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में भी जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य चंचल कपूर ने रैली को हरी झंडी दिखाई। रावमापा परोल में स्वयंसेवियों ने विश्व एड्स दिवस मनाया।
विज्ञापन