फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   agitation

थालियां-चम्मच बजाकर सरकार की नीतियों का किया विरोध

Fri, 10 Jun 2022 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
agitation
बिझड़ी बाजार में प्रदर्शन करते सीटू कार्यकर्ता। - फोटो : Hamirpur-HP
बिझड़ी (हमीरपुर)। हिमाचल प्रदेश भवन निर्माण एवं मजदूर संघ सीटू के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बिझड़ी बाजार में रोष रैली निकाली। महिलाओं ने थालियां-चम्मच बजाकर सरकार की नीतियों का विरोध किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बाजार में नारेबाजी की और ठेके पर की जा रही भर्तियों को बंद करने, मनरेगा असेसमेंट बंद करने, पेट्रोल, डीजल, सरसों तेल के दाम कम करने की मांग की।
विज्ञापन

रैली के दौरान सीटू के राष्ट्रीय सचिव डॉ. कश्मीर ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने इस वर्ष के बजट में मनरेगा के बजट में 25 फीसदी की कटौती कर दी है। इसका असर अब दिखने लगा है। मनरेगा के काम ठप हो गए हैं, लोगों को काम नहीं मिल रहा है। अगर मुश्किल से काम मिल भी जाए तो कई महीने मजदूरी की अदायगी नहीं हो रही है। असेसमेंट के नाम पर दिहाड़ी काटी जा रही है। इससे मजदूरों में रोष है। उन्होंने कहा कि मनरेगा में भी राज्य में न्यूनतम दिहाड़ी 350 रुपये देकर 100 दिन का रोजगार सुनिश्चित किया जाए। मनरेगा का काम मांगने पर रसीद जारी की जाए। रैली के बाद सीटू कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर एक ज्ञापन बीडीओ के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भेजा। इस मौके पर सीटू के राष्ट्रीय सचिव डॉ. कश्मीर ठाकुर, जिला सचिव जोगिंदर कुमार, जिला अध्यक्ष प्रताप राणा, सुरेश राठौर, रंजन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed