फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   aggitation to close medicine shop

दवाइयों की सरकारी दुकान को बंद करने के विरोध में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Fri, 07 Feb 2020 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
aggitation to close medicine shop
दवाइयों की दुकान बंद करने के विरोध में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते नप पदाधिकारी और अन्य। - फोटो : Hamirpur-HP
नादौन (हमीरपुर)। स्थानीय अस्पताल परिसर में खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से संचालित सस्ते मूल्य की दवाइयों की दुकान को बंद करने के आदेशों को रद्द करवाने के लिए शहरवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीम किरण भड़ाना से मिला। नगर पंचायत अध्यक्ष रीना देवी तथा व्यापार मंडल अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह की अगुवाई में लोगों ने एसडीम को मांग पत्र सौंपकर जनहित में इस दुकान को बंद करने के आदेशों को रद्द करवाने तथा इसे अस्पताल परिसर में ही उचित स्थान पर स्थानांतरित करवाने की मांग की। त्रिभुवन सिंह ने कहा कि विभाग का कहना था कि यह दुकान घाटे में चल रही है, परंतु यह दुकान तो जनहित में सस्ती दवाइयां उपलब्ध करवा रही है।
विज्ञापन

जब यह अस्पताल दस बेड का था तब तो यह दुकान चलती रही और अब जब अस्पताल का नया चार मंजिला भवन बन कर पूरी तरह से तैयार है तो दुकान को बंद किया जा रहा है। शहरवासियों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मांग की है कि जनहित में इस दुकान को बंद करने के आदेशों को तुरंत रद्द किया जाए और अस्पताल के नए भवन परिसर में इसे खोलने की अनुमति दी जाए और जब तक उचित व्यवस्था न हो तब तक इस दुकान के लिए परिसर के अंदर स्थान उपलब्ध करवाया जाए। शहरवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि यह सुविधा बंद की गई तो इसका जमकर विरोध किया जाएगा। वहीं, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कौशल ने बताया कि यदि विभाग दुकान चलाना चाहता है तो अस्पताल प्रशासन परिसर में स्थान उपलब्ध करवा देगा। इस संबंध में एसडीएम किरण भड़ाना ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग तथा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को एक सप्ताह के भीतर इस समस्या के समाधान के लिए निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जनहित में इस सुविधा को बंद करना उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed