{"_id":"65317c72dcaa8b91260d4fc4","slug":"after-one-and-a-half-year-1060-meritorious-students-will-get-mobile-tablets-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-11590-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: डेढ़ वर्ष बाद 1060 मेधावी विद्यार्थियों को मिलेंगे मोबाइल टैबलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: डेढ़ वर्ष बाद 1060 मेधावी विद्यार्थियों को मिलेंगे मोबाइल टैबलेट
विज्ञापन
हमीरपुर। शैक्षणिक सत्र 2021-22 के मेधावी विद्यार्थियों को डेढ़ वर्ष बाद मोबाइल टैबलेट मिलेंगे। उच्चतर शिक्षा कार्यालय हमीरपुर में मोबाइल टैबलेटों की खेप पहुंच चुकी है। अब शिक्षा निदेशालय शिमला से सूची तय होने के बाद शिक्षा खंड स्तर पर मेधावी विद्यार्थियों को मोबाइल टैबलेट देने का कार्य शुरू होगा।
पूर्व में मोबाइल टैबलेट न मिल पाने के कारण विद्यार्थियों के चेहरों पर मायूसी छाई हुई थी। वहीं, अभिभावक शिक्षा विभाग से विद्यार्थियों को मोबाइल टैबलेट देने की मांग कर रहे थे। मोबाइल टैबलेट खरीद प्रक्रिया में देरी होने के कारण यह समस्या पेश आई। अब शिक्षा विभाग की ओर से शीघ्र मोबाइल टैबलेट का आवंटन कार्य पूरा किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को पेरशानी का सामना न करना पड़े। शीघ्र विद्यार्थियों को मोबाइल टैबलेट मिलेंगे। पूर्व में प्रदेश सरकार की ओर से मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप दिए जाते थे। बाद में मेधावी विद्यार्थियों को सरकार की ओर से मोबाइल टैबलेट देने का फैसला लिया गया।
इस बारे में उच्चतर शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक अनिल कुमार ने कहा कि शिक्षा निदेशालय से मोबाइल टैबलेटों की खेप पहुंच चुकी है। मेधावी विद्यार्थियों की सूची तय होते ही टैबलेट देने का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
(समाचार: बवीता चंदेल)