फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Admission in PG classes in Hamirpur College will be till 26th July.

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर कॉलेज में 26 जुलाई तक होगा पीजी कक्षाओं में प्रवेश

Fri, 12 Jul 2024 04:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 04:40 PM IST
विज्ञापन
29 जुलाई को प्रकाशित होगी पीजी कक्षाओं की पहली मेरिट सूची
विज्ञापन

प्रथम सूची में चयनित विद्यार्थियों की 30 और 31 को होगी काउंसलिंग
दो अगस्त को दूसरे चरण में चयनित विद्यार्थियों की प्रकाशित होगी मेरिट सूची
फीस जमा करवाने के बाद आठ अगस्त से कॉलेज में शुरू होंगी विद्यार्थियों की कक्षाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय हमीरपुर के शैक्षणिक सत्र 2024-25 में पीजी कक्षाओं के प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए विद्यार्थी 26 जुलाई तक दाखिला ले सकेंगे। पीजी कक्षाओं के लिए प्रवेश प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला की ओर से ली गई प्रवेश परीक्षा के आधार पर ही मिलेगा। कॉलेज में 26 जुलाई तक विद्यार्थियों को विभिन्न संकायों के विषयों में प्रवेश दिया जाएगा। 29 जुलाई को दोपहर 12 बजे विद्यार्थियों की प्रथम मेरिट सूची प्रकाशित होगी। इसके बाद 30 और 31 जुलाई को प्रथम सूची में चयनित विद्यार्थियों की काउंसलिंग होगी। काउंसलिंग के दूसरे दिन एक अगस्त तक विद्यार्थियों को फीस जमा करवाने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
प्रथम मेरिट सूची के बाद दो अगस्त को दोपहर 12 बजे विद्यार्थियों की दूसरी मेरिट सूची प्रकाशित होगी। दूसरी मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थियों के लिए तीन अगस्त को काउंसलिंग सत्र आयोजित होगा। वहीं, चार अगस्त तक विद्यार्थियों को फीस जमा करवाने का समय प्रदान किया जाएगा। आठ अगस्त से कॉलेज में पीजी कक्षाओं की सुचारु रूप से कक्षाएं चलाई जाएंगी। प्रथम सेमेस्टर में विद्यार्थियों को दाखिला प्रवेश परीक्षा के आधार पर प्रदान किया जाएगा। वर्तमान में हमीरपुर कॉलेज में कला संकाय में अंग्रेजी, हिंदी और अर्थशास्त्र, विज्ञान संकाय में गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और वनस्पति विज्ञान जबकि वाणिज्य संकाय में एम कॉम कोर्स संचालित हैं। दो मेरिट सूचियों के प्रकाशित होने के बाद विद्यार्थियों को खाली सीटों के आधार पर ही प्रवेश दिया जाएगा। दूसरे और तीसरे सेमेस्टर के विद्यार्थियों को 31 जुलाई से पूर्व दाखिला लेने का समय दिया गया है।
विज्ञापन

ब्यान:
कॉलेज में 26 जुलाई तक पीजी कक्षाओं में दाखिले को लेकर विद्यार्थी पंजीकरण करवा सकेंगे। विद्यार्थी ऑनलाइन कॉलेज की वेबसाइट पर पंजीकरण से संबंधित जानकारी ले सकते हैं। विद्यार्थियों को प्रथम सेमेस्टर में दाखिला कोर्स की प्रवेश परीक्षा के आधार पर ही मिलेगा। आठ अगस्त से कॉलेज में सुचारु रूप से कक्षाएं चलेंगी
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. प्रमोद पटियाल, प्राचार्य, हमीरपुर महाविद्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed