{"_id":"652cd6b89c9c6ca2da03ba2b","slug":"administration-failed-to-open-the-road-blocked-in-rain-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-11259-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बरसात में बाधित सड़क को खुलवाने में प्रशासन नाकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बरसात में बाधित सड़क को खुलवाने में प्रशासन नाकाम
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के गांव चमयोला में बरसात से बाधित हुई सड़क को अभी तक बहाल नहीं किया गया है। इससे ग्रामीणों में रोष है। वार्ड सदस्य अनीता देवी, ईश्वर दास, सुनीता देवी, निशा कुमारी, जीवन कुमार, पुरुषोत्तम चंद्रा, राजेंद्र कुमार, अरुण कुमार, ओम प्रकाश, मीना देवी कमला देवी, लीला देवी और वकील सिंह आदि ने कहा कि गांव चमयोला में नाबार्ड के तहत लगभग डेढ़ करोड़ रुपये खर्च करके सड़क का निर्माण करवाया गया था। सभी प्रकार के वाहनों के लिए प्रशासन की ओर से सड़क को पास घोषित करके यहां बीते डेढ़ वर्ष से सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बिना रुकावट हो रही थी।
अगस्त माह में हुई भारी बारिश के कारण इस तीन किलोमीटर की सड़क पर ल्हासे गिरने और डंगा धंसने से 12 अगस्त को यह सड़क बंद हो गई थी। लोगों के बार-बार आग्रह करने पर लोक निर्माण विभाग की ओर से यह सड़क छोटे वाहनों के लिए तो खोल दी गई लेकिन वर्तमान में इस सड़क को बड़े वाहनों के लिए खोला नहीं गया है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क समस्या को लेकर उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अरविंद लखनपाल को पत्र देकर मार्ग खुलवाने के लिए आग्रह किया था। उन्होंने कहा था कि जल्द ही सड़क को बड़े वाहनों के लिए खुलवा दिया जाएगा लेकिन तीन माह बीत जाने के बाद भी ऐसा नहीं हो पाया है। चमयोला ओर पियाल गांव की आबादी 500 के करीब है। यहां दो स्वतंत्रता सेनानी परिवार, तीन दर्जन पूर्व सैनिक परिवार सहित अन्य परिवार रहते हैं और इस सड़क पर आवाजाही करते हैं। लोगों ने उपायुक्त हमीरपुर से समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
(समाचार: बवीता चंदेल)