फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Aditya will participate in the national chess competition in Tamil Nadu

Hamirpur (Himachal) News: तमिलनाडु में राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेगा आदित्य

Wed, 15 Nov 2023 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Aditya will participate in the national chess competition in Tamil Nadu
शतरंज प्रतियोगिता के नेशनल स्तर के लिए चयनित हुआ आदित्य सोनी।(स्रोत: संवाद)
नादौन (हमीरपुर)। नगर परिषद नादौन के वार्ड नंबर 5 निवासी आदित्य सोनी का चयन शतरंज अंडर-14 राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। तमिलनाडु में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में वह इसी माह के अंतिम सप्ताह में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। आदित्य ने पिछले दिनों बिलासपुर में आयोजित प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन


छठी कक्षा के छात्र आदित्य ने करीब 4 वर्ष पूर्व शतरंज खेलना आरंभ की। आदित्य के पिता दंत चिकित्सक नवनीत सोनी और माता दंत चिकित्सक शिवांगी सोनी ने बताया कि शतरंज के इस छोटे से सफर में आदित्य ने कई उपलब्धियां अपने नाम की हैं। आदित्य अभी तक विभिन्न वर्गों में चार बार राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग ले चुका है। इससे पूर्व अंडर-15, अंडर-17 तथा अंडर-12 के वर्ग में प्रदेश में तीन बार द्वितीय स्थान रहा है। प्रदेश स्तरीय स्कूल चैंपियनशिप में भी वह प्रदेश भर में दूसरा स्थान हासिल कर चुका है, जबकि कांगड़ा की जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में वह प्रथम स्थान हासिल कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed