{"_id":"5e555b078ebc3ef3d154f093","slug":"action-against-mining-hamirpur-hp-news-sml325623542","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन पर कार्रवाई: जूते हाथ में लेकर नदी में उतरी दबंग एसडीएम, पकड़ा ट्रैक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन पर कार्रवाई: जूते हाथ में लेकर नदी में उतरी दबंग एसडीएम, पकड़ा ट्रैक्टर
Tue, 25 Feb 2020 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, सुजानपुर (हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुजानपुर (हमीरपुर
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
अवैध खनन पर कार्रवाई के लिए नंगे पांव नदी में उतरतीं एसडीएम व अन्य टीम।
- फोटो : Hamirpur-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल सुजानपुर में बतौर एसडीएम तैनात हुईं दबंग महिला अफसर ने अवैध खनन के खिलाफ शिकंजा कस दिया है। मंगलवार सुबह महिला अफसर एसडीएम सुजानपुर शिल्पी बेक्टा ने पंचायत जंगल और बैरी में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान यह महिला अफसर अवैध खनन पर कार्रवाई के लिए ब्यास नदी में उतर गई। उन्हें नदी के दूसरी तरफ अवैध खनन करता हुआ एक ट्रैक्टर दिखाई पड़ा।
विज्ञापन
वहां तक जाने का कोई अन्य रास्ता न होने के कारण खुद अपनी टीम के साथ नदी में उतर गईं और हाथों में जूते उठाए महिला अफसर नदी पार कर ट्रैक्टर के पास पहुंच गईं। अफसर को वहां आता देख ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। महिला अधिकारी ने ट्रैक्टर के ऊपर लिखे नंबर पर फोन कर तमाम जानकारी जुटाई और फिर उसके बाद अवैध खनन करने के एवज में उसका चालान किया और मामला खनन विभाग के सुपुर्द किया।
विज्ञापन
एसडीएम शिल्पी बेक्टा ने बताया अवैध खनन करते हुए एक ट्रैक्टर को पकड़ा है। ट्रैक्टर मालिक को 10 हजार जुर्माना करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अवैध खनन को लेकर लगातार शिकायतें उनके पास पहुंच रही हैं। इस पर यह कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन