{"_id":"625db0718515b70da029d94a","slug":"accused-of-krishnanagar-theft-case-sent-on-police-remand-hamirpur-hp-news-sml406091922","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन की रिमांड पर भेजा आरोपी, 85 हजार में बेचे गहने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन की रिमांड पर भेजा आरोपी, 85 हजार में बेचे गहने
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिला मुख्यालय के साथ लगते कृष्णानगर में हुई दो चोरियों के आरोपी को सोमवार को न्यायालय ने चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। आरोपी इससे पूर्व भी पुलिस रिमांड पर रहा। इस दौरान उसने हाल ही में हुई चोरी में चुराए गहनों को बेचने की बात कबूली।
आरोपी ने ये गहने हमीरपुर के ही एक आभूषण विक्रेता को 85 हजार में बेचे हैं। जिस पर पुलिस ने आभूषण विक्रेता के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है। जबकि मार्च माह में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने कोर्ट से आरोपी का चार दिन का पुलिस रिमांड लिया है। अब पुलिस उस चोरी में चुराए गए गहनों और नकदी को लेकर पूछताछ आरोपी से करेगी।
गांव बालू डाकघर भरठयाण के इस आरोपी ने कृष्णानगर में किराये पर कमरा लेने के बहाने एक माह के भीतर दो घरों में हाथ साफ किए हैं। आरोपी वकालत की पढ़ाई कर रहा है। जिस पर एक मामले में पुलिस ने आरोपी से रिमांड के दौरान पूछताछ के दौरान बेचे गए गहनों की कीमत बरामद कर ली है।
विज्ञापन
जबकि दूसरे मामले में आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। एसएचओ सदर राजेश कुमार ने कहा कि आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पहले मामले में गहनों की कीमत राशि बरामद कर ली गई है। गहने खरीदने वाले आभूषण विक्रेता के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया गया है।