{"_id":"68d456044d18f138b20ff256","slug":"accused-arrested-in-chitta-case-sent-on-police-remand-for-three-days-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-167871-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: चिट्टा मामले में गिरफ्तार आरोपी तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: चिट्टा मामले में गिरफ्तार आरोपी तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
Thu, 25 Sep 2025 04:33 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 25 Sep 2025 04:33 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर थाना के तहत चिट्टा के एक मामले में आरोपी समलेड़ा के विकास चंदेल को पुलिस ने पंजाब के खरड़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने हमीरपुर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने कुछ दिन पहले गांव कैहरवीं के नितिन कुमार को 6.56 ग्राम चिट्टा बरामदगी मामले में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में चिट्टे की संलिप्तता में विकास का नाम जाहिर किया। उसी आधार पर पुलिस ने विकास को भी गिरफ्तार किया है। एसपी भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि विकास को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। संवाद
विज्ञापन