{"_id":"69c13f5632605f29450e22c6","slug":"account-of-income-and-expenditure-kept-in-the-meeting-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-187785-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: अधिवेशन में रखा आय-व्यय का लेखा-जोखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: अधिवेशन में रखा आय-व्यय का लेखा-जोखा
Tue, 24 Mar 2026 06:54 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 24 Mar 2026 06:54 AM IST
विज्ञापन
डिडवीं कृषि सेवा सहकारी समिति को हुआ एक करोड़ 31 लाख रुपये का लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। दी डिडवीं कृषि सेवा सहकारी समिति का वार्षिक अधिवेशन सोमवार को सभा भवन डिडवीं में हुआ। अधिवेशन की अध्यक्षता समिति के प्रधान देशराज ठाकुर ने की। अधिवेशन में नेशनल को-ऑपरेटिव डवलपमेंट कॉरपोरेशन (एनसीडीसी) शिमला के क्षेत्रीय निदेशक भूपेंद्र मडावी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। अधिवेशन में आय-व्यय का लेखा जोखा सबके समक्ष रखा गया।
अधिवेशन में बताया कि समिति को गत वर्ष करीब 56 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है जबकि समिति को प्रतिवर्ष औसतन 33 लाख रुपये के हिसाब से लगभग एक करोड़ 31 लाख का लाभ हुआ है। समिति के सचिव विशाल कटोच ने बताया कि अधिवेशन में लाभांश को सदस्यों में वितरित करने की अनुमति भी ली। उन्होंने बताया कि समिति के कुल 875 सदस्य है। इस अधिवेशन में नए सदस्यों को जोड़ा गया तथा कुछ सदस्यों को खारिज किया गया। सचिव ने बताया कि अधिवेशन में इफ्को फील्ड ऑफिसर पवन कुमार ने योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर प्रबंधक कमेटी के सदस्य व लगभग 300 सभा सदस्यों ने भाग लिया।