{"_id":"97e2125c174462e642c6e90b9e19eace","slug":"accident-in-peersluhi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीरसलूही में लुढ़की निजी बस, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीरसलूही में लुढ़की निजी बस, तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो, नादौन(हमीरपुर)
Updated Sun, 29 Nov 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन(हमीरपुर)। उपमंडल के साथ लगते पीरसलूही क्षेत्र में एक निजी बस अनियंत्रित होकर लुढ़क गई है। हादसे में तीन यात्रियों को चोटें आई हैं। तीनों को प्राथमिक उपचार के लिए नादौन अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बंगाणा से नादौन वाया पीरसलूही रूट पर जा रही बस रविवार शाम करीब साढ़े 5 बजे पीरसलूही के पास अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़क गई है। हादसे में बस चालक और परिचालक को मामूली चोटें आई है। गनीमत रही कि बस में अधिक यात्री सवार नहीं थे। चालक-परिचालक सहित बस में आधा दर्जन के करीब यात्री थे।
विज्ञापन
हादसे में उमती देवी (65) निवासी कलूर, कमला देवी (51) निवासी टिल्लू, नादौन और रवि राणा (21) निवासी पीरसलूही घायल हुए हैं। तीनों घायलों को 108 एंबुलेंस से नादौन अस्पताल पहुंचाया गया है। अस्पताल में तीनों घायलों का उपचार चल रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन