{"_id":"c730e36fd96afef62842091b836227fc","slug":"accident-hindi-news-387","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित ट्राला मकान की दीवार से टकराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित ट्राला मकान की दीवार से टकराया
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Sat, 28 Nov 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। सदर थाना के अंतर्गत मुख्य बाजार में अनियंत्रित होकर एक ट्राला मकान की दीवार से जा टकराया है। हादसा ट्राला चालक की लापरवाही और तेज गति से वाहन दौड़ाने के कारण हुआ है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
देश राज पुत्र जमीता राम निवासी वटराण ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह हमीरपुर की एक बैंक शाखा के एटीएम में बतौर सिक्योरिटी गार्ड तैनात है। शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे सड़क किनारे धमाके की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनने के बाद वह एटीएम मशीन के कैबिन से बाहर आया।
विज्ञापन
उसने देखा कि एक ट्राला अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़ने के बाद बीजी दुर्गा के मकान की दीवार से जा टकराया है। हादसा ट्राला चालक सुमित कुमार पुत्र दिलबाग निवासी सराह, धर्मशाला की लापरवाही और तेज गति में वाहन दौड़ाने से हुआ है। एसपी अजय बौद्ध ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन