फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   accident

ट्रैक्टर खाई में गिरने से एक की मौत, चार घायल

Tue, 25 Oct 2022 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Oct 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
अवाहदेवी/भोरंज (हमीरपुर)। दिवाली के दिन तहसील टौणीदेवी के तहत समीरपुर में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर में सवार चार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में पोस्टमार्टम करवाया है। युवक की पहचान विकास कुमार (30) पुत्र नाथी राम गांव व डाकघर आरजी जेबड़ी, जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। घायलों की पहचान विपिन कुमार (30) पुत्र ऋषि सदा गांव बड़गांव सनवर, बसनई जिला साहरसा बिहार, इंद्र सदा (40) पुत्र पुत्र ऋषि सादा गांव बड़गांव सनवर, बसनई जिला साहरसा बिहार, सुशील चौधरी (29) पुत्र बुधराग चौधरी गांव खड़वां खेरा कैलारी नेपाल और बन्नी चौधरी (46) पुत्र लबरु चौधरी गांव खडवां खेरा कैलारी नेपाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सभी धार पटनौण के तहत पंजोत में सुभाष चंद के मकान में किराये पर रहते हैं। यहां पर एक ठेकेदार के पास काम करते हैं। सोमवार को जब पंजोत से अवाहदेवी की तरफ जा रहे थे तो एक वाहन को पास देते समय ट्रैक्टर खाई में गिर गया। विकास कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। चार घायलों को टौणीदेवी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

उधर, भोरंज थाना के प्रभारी सुरम सिंह ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed