{"_id":"5e4d71548ebc3ef2b921fcbc","slug":"abvp-on-hunger-strick-hamirpur-hp-news-sml324960781","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी ने की प्रदेशस्तरीय मांगों को लेकर की सांकेतिक भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी ने की प्रदेशस्तरीय मांगों को लेकर की सांकेतिक भूख हड़ताल
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर (हि. प्र.) फटाफट
अपनी मांगों को लेकर सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठे एबीवीपी नादौन के कार्यकर्ताओं को जूस पिलाते उपप?
- फोटो : Hamirpur-HP
Link Copied
नादौन (हमीरपुर)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नादौन इकाई ने बुधवार को प्रदेशस्तरीय मांगों को लेकर प्रदेश सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन के विरोध में 24 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल की। जिसमें नादौन इकाई के 11 कार्यकर्ता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निशांत, कौशल, जिला छात्रा प्रमुख दीक्षा शर्मा, इकाई अध्यक्ष सुधांशु, सचिव अवनीश और छात्रा प्रमुख कोमल डोगरा और इकाई के अन्य कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर बैठे। महाविद्यालय के सह-प्राचार्य डॉ चंदन कुमार ने विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को शीतल पेय पिलाकर भूख हड़ताल से उठाया। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश में सड़कों की खस्ता हालत को शीघ्र ठीक किया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि परीक्षा परिणाम और पुनर्मूल्यांकन के परिणामों को जल्द घोषित किया जाए। छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकार छात्र संघ चुनाव को जल्द बहाल किया जाए। प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से इक्डोल की फीस वृद्धि को वापस लिया जाए। प्रदेश में सरकारी मेडिकल कॉलेजों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाएं। सरकारी विभागों में आउटसोर्सिंग पर हो रही भर्तियों को बंद कर नियमित तौर पर भर्तियां की जाएं। केंद्रीय विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य को जल्द आरंभ किया जाए। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय में जल्द शिक्षकों और गैर-शिक्षकों की नियमित भर्तियां की जाएं और कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर व वानिकी एवं बागवानी विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि को वापस लिया जाए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नादौन इकाई अध्यक्ष सुधांशु ने कहा कि अगर प्रदेश सरकार अब भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की मांगों को पूरा नहीं करती तो विद्यार्थी परिषद आने वाले समय में प्रदेश में पूर्ण रूप से सभी महाविद्यालयों में शिक्षा बंद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।