{"_id":"6a8758594f7723349f055bcb","slug":"abvp-begins-hunger-strike-for-vice-chancellors-appointment-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-205429-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: कुलपति की नियुक्ति के लिए एबीवीपी ने शुरू की भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: कुलपति की नियुक्ति के लिए एबीवीपी ने शुरू की भूख हड़ताल
Fri, 21 Aug 2026 01:11 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता नारेबाजी करत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में लंबे समय से रिक्त कुलपति और अधिष्ठाता के पदों को भरने व विद्यार्थियों की मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आंदोलन शुरू कर दिया है।
वीरवार को विद्यार्थी परिषद की विश्वविद्यालय इकाई ने मांगों के समर्थन में भूख हड़ताल शुरू की। संगठन ने स्पष्ट किया है कि जब तक विश्वविद्यालय प्रशासन और सरकार की ओर से मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी।
विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक भवानी ठाकुर ने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं को लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय में लंबे समय से कुलपति और अधिष्ठाता के पद रिक्त हैं। संगठन के अनुसार करीब दो वर्ष से कुलपति का पद खाली होने के कारण विश्वविद्यालय के प्रशासनिक और शैक्षणिक कामकाज पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने विश्वविद्यालय को अनुदान प्राप्त संस्थान बनाने, छात्र संघ चुनाव बहाल करने, अंतिम सेमेस्टर में शिक्षण शुल्क की स्थिति स्पष्ट करने और विश्वविद्यालय परिसर में कैंटीन शुरू करने की मांग की है। विद्यार्थी परिषद ने सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन से मांगों पर जल्द निर्णय लेने की मांग की है। संगठन ने कहा कि जब तक विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।