फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   A private bus collided with an HRTC bus at the bus stand.

Hamirpur (Himachal) News: बस अड्डा में एक निजी बस एचआरटीसी की बस से टकराई

Wed, 30 Nov 2022 10:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
A private bus collided with an HRTC bus at the bus stand.
नादौन बस अड्डे पर निजी बस को पीछे करते समय टूटा निगम की बस का शीश और मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : Hamirpur-HP
नादौन(हमीरपुर)। बस अड्डा नादौन में बुधवार सुबह सवेरे एक निजी बस यहां उसके पीछे खड़ी एचआरटीसी की एक बस से टकरा गई। इस दौरान पथ परिवहन निगम की बस का आगे वाला शीशा टूट गया। दोनों बस चालकों के बीच बहसबाजी के कारण थोड़ी देर के लिए बस अड्डे पर जाम भी लग गया। निजी बस को शिमला के लिए जाना था और एचआरटीसी की बस हमीरपुर जा रही थी।
विज्ञापन

दोनों ही बसें काफी देर तक बस स्टैंड पर ही खड़ी रहीं। पुलिस को सूचना देने के उपरांत बसों को वहां से रवाना किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक निजी बस हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस से बैक करते समय टकरा गई। इस कारण बस का शीशा टूट गया। उन्होंने कहा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed